अंतर्राष्ट्रीय योग मुद्रा कला शिविर दिल्ली में चित्रकार भावना द्वारा योग एवं प्रकृति विषय पर चित्र का निर्माण
उदयपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ललित कला अकादमी ,दिल्ली द्वारा योग मुद्रा पर आयोजित दो दिवसीय कला शिविर में देश के आमंत्रित 15 कलाकारों में उदयपुर की समकालीन चित्रकार भावना वशिष्ठ ने भी 3 गुणा 4 फीट के कैनवास पर चित्र निर्माण पूर्ण किया।आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय ललित कला अकादमी दिल्ली द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से नई दिल्ली में पुराना किला में योग शिविर के पश्चात योग मुद्रा पर आयोजित दो दिवसीय कला शिविर का समापन आमंत्रित कलाकारों को सम्मानित करने साथ संपन्न हुआ। साथ ही सात दिवसीय योग यंत्र,…
