महावीर मित्र मंडल का नवकार मंत्र संपन्न
उदयपुर. हिरण मगरी सेक्टर नंबर तीन में कई छोटे बड़े ग्रुप एवं समितियां विभिन्न सामाजिक,धार्मिक व मानवता के कल्याण हेतु समर्पित है| इसमें से एक महावीर मित्र मंडल अपनी अनूठी पहचान रखता है| रविवार को महावीर मित्र मंडल के तत्वाधान में नवकार मंत्र का सजोड़ा जाप का आयोजन महावीर भवन में किया गया| सेक्टर नंबर तीन के अधिकांश श्रावक-श्राविकाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया|मित्र मंडल के अध्यक्ष आनंद बंबोरिया,मंत्री संजय अलावत ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति महावीर मित्र मंडल अपने धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने की प्रवृतियां करने के तहत आज नवकार मंत्र का जाप अनुष्ठान आयोजित…
