UdaipurViews

खनिज पोटाश, रेयर अर्थ एलिमेंट और लेड एवं जिंक के भण्डारों के एक्सप्लोरेशन में एमईसीएल निभाएगा भागीदारी -एसीएस माइंस, पेट्रोलियम और जलदाय  

खनिज पोटाश, रेयर अर्थ एलिमेंट और लेड एवं जिंक के भण्डारों के एक्सप्लोरेशन में एमईसीएल निभाएगा भागीदारी -एसीएस माइंस, पेट्रोलियम और जलदाय  

जयपुर, 29 अगस्त। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम और जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि मिनरल एक्सप्लोरेशन कारपोरेशन एमईसीएल ने राजस्थान में बीकानेर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, चुरु और राजसमंद जिले में खनिज पोटाश, रेयर अर्थ एलिमेंट और लेड एवं जिंक के भण्डारों की खोज के लिए एक्सप्लोरेशन करने में रुचि दिखाई है। एक्सप्लोरेशन कार्य पर होने वाले व्यय का वहन भी केन्द्र सरकार के प्रतिष्ठान द्वारा किए जाना प्रस्तावित है। एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल से सोमवार को सचिवालय में भारत सरकार के उपक्रम एमईसीएल के सीएमडी घनश्याम शर्मा व अधिकारियों ने मुलाकात की और प्रदेश के खनिज एक्सप्लोरेशन…
Read More
कृषि सैक्टर में बिजली की मांग को सोलर एनर्जी से पूरी करने के प्रयास करें-मुख्य सचिव

कृषि सैक्टर में बिजली की मांग को सोलर एनर्जी से पूरी करने के प्रयास करें-मुख्य सचिव

रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की समीक्षा बैठक-      जयपुर, 29 अगस्त। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि कृषि सैक्टर में बिजली की मांग को सोलर एनर्जी आपूर्ति से पूरी करने के प्रयास किये जाएं। इससे जहां एक तरफ सरकार को कृषि क्षेत्र में दी जा रही भारी सब्सिडरी से राहत मिलेगी वहीं किसानों के बिजली खर्च में भी कमी आएगी। श्रीमती शर्मा सोमवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान को पूरे देश में सोलर एनर्जी के सबसे बड़े सप्लायर के रूप में स्थापित करने के…
Read More
फतह सागर पाल पर 108 दीपों से हुई महाआरती

फतह सागर पाल पर 108 दीपों से हुई महाआरती

- एक शाम धर्म के नाम भक्ति संध्या का आयोजन -  दिगम्बर समाज के दसलक्षण पर्यूषण महापर्व कल से  - आप किसी का रास्ता रोकोगे तो आपकी जिंदगी का भी रास्ता रूक जाएगा : आचार्य कुशाग्रनंदी उदयपुर, 29 अगस्त। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजयदेव व भट्टारक देवेंद्र विजय, ब्रम्हचारिणी आराधना दीदी व अमृता दीदी संघ के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज पायड़ा में 12 हवन कुण्ड मेें आहुतियांए दी गई। प्रचार संयोजक संजय गुडलिया, दीपक चिबोडिया ने बताया कि रविपुष्य सिद्धि योग के तहत फतहसागर पाल पर शाम 7 बजे 108…
Read More
नारायण सेवा संस्थान के 38वें सामूहिक विवाह ने दिया पर्यावरण एवं स्वच्छता का संदेश

नारायण सेवा संस्थान के 38वें सामूहिक विवाह ने दिया पर्यावरण एवं स्वच्छता का संदेश

डोली में बैठ साजन के घर चली 50 बेटियां ,देवस्थान मंत्री ने दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद उदयपुर, 29 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान के 38वें निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवती समारोह के दूसरे दिन सोमवार को लियो का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ में 50 जोड़े वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पवित्र अग्नि को साक्षी बनाकर सात वचन लेकर एक-दूसरे के हो गए। मुख्य अतिथि राज्य की उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शुकन्तला रावत ने अपने वीडियो संदेश में नव दंपतियों को स्वस्थ, समृद्ध और सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। और संस्थान की सराहना करते हुए कहा अगर नारायण सेवा नहीं…
Read More
उदयपुर में शुरू हुई पांच दिवसीय गणेश दर्शन प्रदर्शनी

उदयपुर में शुरू हुई पांच दिवसीय गणेश दर्शन प्रदर्शनी

अति सूक्ष्म से विशाल गणपति स्वरूप और कलात्मक पेंटिंग का नायाब संग्रहएक स्थान पर दिखेंगे गजानन के 1 हजार स्वरूपउदयपुर 29 अगस्त। अति सूक्ष्म से सूक्ष्म और मध्यमाकार से विशाल गणपति के एक हजार कलात्मक संकलित स्वरूपों की पांच दिवसीय विशाल प्रदर्शनी उदयपुर में रविवार से प्रारंभ हुई है। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में शहर के ख्यातनाम फोटो जर्नलिस्ट राकेश राजदीप के व्यक्तिगत संकलन वाले गणेश स्वरूपों की इस प्रदर्शनी के प्रति उदयपुरवासियों में जबर्दस्त उत्साह है।इस प्रदर्शनी में जयपुर और उदयपुर के स्थापित तथा नवोदित कलाकारों की चित्रकारी के साथ शिल्पकारों की कलाकृतियों का नायाब संग्रह प्रदर्शित किया गया…
Read More
नाटक शंखनाद का भव्य मंचन

नाटक शंखनाद का भव्य मंचन

बांसवाड़ा-उदयपुर,, 29 अगस्त/भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित नाट्य उत्सव में संस्कार भारती बांसवाड़ा द्वारा गोविंद गुरु और मानगढ़ धाम पर आधारित सतीश आचार्य द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक शंखनाद का भव्य मंचन हरिदेव जोशी रंगमंच बांसवाड़ा पर किया गया। गोविंद गुरु के बाल्यकाल का अभिनय करते हुए बाल कलाकार दक्षराज सिंह चौहान ने जब अपनी मां से यह कहा की मां मैं भी गायों को चराऊँगा देश और समाज की रक्षा करूंगा। मां आप मना तो नहीं…
Read More
गांव नाई में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का भव्य उद्घाटन

गांव नाई में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का भव्य उद्घाटन

उदयपुर, 29 अगस्त। उदयपुर शहर के पास स्थित गांव नाई में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का भव्य शुभारम्भ सोमवार को हुआ।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा थे। मीणा ने आज की युवा पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।अध्यक्षता स्थानीय सरपंच काली बाई गमेती ने की तथा विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष गिर्वा गुणवंत कोठारी एवं ग्राम पंचायत नाई से उपसरपंच रमेश आमेटा, बद्रीलाल चौधरी, ललित दलाल, ओम टांक एवं दिलीप मेघवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन रेणुका वर्मा एवं बद्रीलाल चौधरी ने किया। इस अवसर…
Read More
जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से किया संवाद

जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से किया संवाद

पानी के महत्व को समझकर इसके अपव्यय को रोकें - दिनेश गोयलउदयपुर 29 अगस्त। उदयपुर जिले की वल्लभनगर पंचायत समिति के गांव टूस डांगियान में सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना के मुख्य अभियंता दिनेश गोयल ने जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में किए गए नल कनेक्शन के लाभार्थियों से जानकारी ली।इस अवसर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने जन सहयोग राशि भुगतान करने के लिए अवगत करवाया तथा पानी की गुणवत्ता जांच की गई। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विपिन…
Read More
लम्पी स्किन रोग मनुष्यों में नहीं होता है – डॉ. भूपेन्द्र भारद्वाज

लम्पी स्किन रोग मनुष्यों में नहीं होता है – डॉ. भूपेन्द्र भारद्वाज

     उदयपुर 29 अगस्त। संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. भूपेन्द्र भारद्वाज ने डुंगरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मक्खी, मच्छर, चिंचड़ों को नियंत्रित कर इस रोग के फैलाव को रोक सकते हैं। इन्हे गंभीरता से लेकर इनका उन्मूलन करना सुनिश्चित करें तथा इनके उन्मूलन के लिए मेडिकल व कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर सामूहिक प्रयासों से इस बीमारी से पशुधन को बचाएं।डॉ. भारद्वाज ने कहा कि जिन क्षेत्रों में रोग प्रकोप नहीं है, उनमें टीकाकरण कार्यक्रम तेजी से संचालित करें। टीकाकरण से पूर्ण उस क्षेत्र को पूर्ण रूप से…
Read More
उदयपुर संभाग के सागवाड़ा में दिखी काली गिलहरी

उदयपुर संभाग के सागवाड़ा में दिखी काली गिलहरी

इस अनोखी गिलहरी की राजस्थान में पहली साईटिंगउदयपुर, 29 अगस्त। वागड़-मेवाड़ की समृद्ध जैव विविधता के सतरंगी रंग अब दुर्लभ और अनोखे जीव जन्तुओं के यहां दिखाई देने के रूप में धीरे-धीरे दिखाई दे रहे है। भारत में पहली बार और विश्व में तीसरी बार ल्यूसिस्टिक कॉमन किंगफिशर पक्षी की उदयपुर में साईटिंग के बाद अब संभाग के सागवाड़ा शहर के समीप काली गिलहरी दिखाई दी है। राजस्थान में अपनी तरह की पहली काली गिलहरी को खोजने, क्लिक करने और पुष्टि करने का श्रेय वागड़ नेचर क्लब सदस्य ख्यातनाम तितली विशेषज्ञ सागवाड़ा निवासी मुकेश पंवार को जाता है। पंवार ने…
Read More
error: Content is protected !!