दूरस्थ क्षेत्रों के कृषकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे-जिला कलक्टर
उदयपुर, 31 अगस्त। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलक्टर मीणा ने कृषि, उद्यानिकी, आत्मा, पशुपालन सहकारिता तथा मत्स्य पालन आदि विभागों को निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों के कृषकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचावें व प्राथमिकता से कृषि जगत की समस्याओं का निस्तारण करें।कलक्टर ने विगत दिनों हुई भारी बरसात से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर बीमित कृषकों को लाभ दिलाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने दो दिवसीय संस्थागत प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में पंजीकृत कृषक उत्पादन संगठन के सदस्यों को नवीनतम कृषि…
