ऐतिहासिक उदयपुर सेवा का भी पर्यायः डॉ. वीरेंद्र कुमार
नारायण सेवा संस्थान में 501 दिव्यांगजन निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन उदयपुर, 4 सितम्बर । उदयपुर दुनिया में एक ऐतिहासिक शहर के रूप में पहचान तो रखता ही है, यह सेवा का भी पर्याय हैं। दीन -दुखियों ओर वंचितों की सेवा ईश्वर की ही पूजा है। यह बात रविवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नारायण सेवा संस्थान के सेवामहतीर्थ परिसर में 501 दिव्यांगजन के निःशुल्क ऑपरेशन एंव सहायक उपकरण वितरण शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही । उन्होंने कहा दिव्यांगों की सेवा ,चिकित्सा, पुनर्वास व रोजगार के क्षेत्र…
