प्रभारी मंत्री ने ली लंपी बीमारी की रोकथाम के संबंध में जानकारी
रोगग्रसित गोवंश को खिलाए आयुर्वेदिक लड्डूउदयपुर 14 सितंबर। उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी एवं जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बलीचा स्थित न्यू कृषि उपज मंडी में लम्पी स्किन बीमारी से ग्रसित गायों की हो रही देखरेख का जायजा लिया व चिकित्सा अधिकारियों से बात की।उन्होंने जिले में लंपी रोग पीड़ित गोवंश और उनको दिए जा रहे उपचार व दवाओं के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को लंपी रोग पीड़ित गोवंश को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और इसकी रोकथाम के लिए अधिकाधिक स्थानों पर आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने…
