शहर के बिगशाॅट रेस्टोरेंट से देर रात्रि डीजे साउण्ड जब्त एवं शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में 07 कारे जब्त
उदयपुर। शहर के न्यू आरटीओ आफिस के पास स्थित बिगशाॅट नामक रेस्टोरेंट में आये दिन देर रात्रि तक तेज आवाज से डीजे साउण्ड बजाने एवं कम उम्र के युवक युवतियां द्वारा खुले में शराब, ड्रग्स एवं अन्य मादक पदार्थो का सेवन करने से संबंधित आमजन की शिकायते प्राप्त हो रही थी। जिस पर दिनांक 18.09.2022 को श्रीमती शिप्रा राजावत वृत्ताधिकारी वृत नगर पूर्व ने रात्रि गस्त जनरल डी. ओ. डयुटी के दौरान रात्रि करीब 12.15 एएम पर षिकायत प्राप्त हुई की बिगशाॅट रेस्टोरेंट में तेज आवाज में डीजे साउण्ड बज रहा है एवं एक प्लाॅट में खुले में कम उम्र…
