पेंशन विभाग की अनूठी उपलब्धि-लगातार सौ सप्ताह तक बकाया प्रकरणों को शून्य रख बनाया रिकॉर्ड
उदयपुर 19 सितंबर। पेंशनर्स के हितों व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उदयपुर संभाग मुख्यालय पर स्थित पेंशन कार्यालय की कार्यशैली हाईटेक होने के साथ प्रभावी हो चुकी है। विभाग ने लगातार सौ सप्ताह तक बकाया प्रकरणों को शून्य रखकर अनूठी उपलब्धि अर्जित की है।पेंशन विभाग की अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि कार्यालय द्वारा निरन्तर प्रयास करते हुए 100 सप्ताह के निरंतर सतत प्रयास से इस वर्ष जनवरी 2022 से गत सप्ताह तक कार्यालय स्तर पर पेंडिग पेंशन प्रकरणों की संख्या सप्ताह के अंतिम दिन शून्य रखी गई है जो कि राजस्थान के समस्त पेंशन कार्यालयों में…
