रीट को लेकर आठ जगहों पर हैल्प डेस्क स्थापित
75 स्थानों पर प्रशासन ने की भोजन एवं आवास की व्यवस्था उदयपुर 21 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 23 एवं 24 जुलाई को आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 (रीट) हेतु जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय से बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवास, भोजन, बिस्तर की व्यवस्था 22 जुलाई से 24 जुलाई तक की गयी है। कलेक्टर मीणा ने बताया कि अभ्यर्थी को अपने परीक्षा केंद्र ढूंढने में किसी भी तरह की परेशानी न हो…
