मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय-कृषि भूमि पर बसे अल्प आय वर्ग के लोगों को मिलेंगे रियायती दर पर पट्टे
जयपुर, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए कृषि भूमि पर बसी हुई कॉलोनियांे में अल्प आय वर्ग के लोगों को भूखण्डों की प्रीमियम दर में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, 120 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखण्डों की प्रीमियम दर 5 रूपये प्रति वर्गमीटर पर एवं प्रीमियम दर की चार गुना दर पर दस वर्ष की एकमुश्त लीज राशि जमा करवाने पर तथा 500 रूपए का भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क जमा करवाने पर फ्रीहोल्ड पट्टा दिया जा सकेगा। इनमें ऐसी कॉलोनियां शामिल हैं जिनके ले-आउट प्लान स्वीकृत हो चुके हैं अथवा…
