UdaipurViews

आजादी में गोविंद गुरू का योगदान देश कभी भी भूल नहीं पाएगा – मुख्यमंत्री

आजादी में गोविंद गुरू का योगदान देश कभी भी भूल नहीं पाएगा – मुख्यमंत्री

स्वतंत्रता के लिए आदिवासियों का संघर्ष अकल्पनीय आदिवासियों का आजादी में रहा महत्वपूर्ण योगदान - प्रधानमंत्री से आग्रहः मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना देश में करंे लागू - मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा को रेल लाइन से जोड़ने के लिए भी की अपील बांसवाड़ा/जयपुर, 01 नवंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदिवासी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता में आदिवासियों का बड़ा योगदान रहा है। उनका संघर्ष अकल्पनीय रहा है। यही वजह है कि मेवाड़-वागड की धरती और मानगढ़ धाम का गौरवशाली इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। यहां के इतिहास की जितनी खोज की जाए, उतनी नई…
Read More
शैक्षणिक सुधारों व अर्थ व्यवस्था में संतुलन से मिलेगे रोजगार – प्रो. सारंगदेवोत

शैक्षणिक सुधारों व अर्थ व्यवस्था में संतुलन से मिलेगे रोजगार – प्रो. सारंगदेवोत

शिक्षा, श्रमिक एवं रोजगार विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न एजुकेशन एट वर्क प्लेस से ही निकलेगा बेरोजगारी का हल - विरजेश उपाध्याय विद्यापीठ - सौ गांवों को गोद ले, बेरोजगारों को करेगी स्कील ..... उदयपुर 01 नवम्बर/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘ शिक्षा, श्रमिक एवं रोजगार ’’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरजेश उपाध्याय ने कहा कि हमारा औद्योगिक जगत आज जिस व्यवसाय…
Read More
वाहन चालक संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को  दिया ज्ञापन, रखी पदोन्नति की मांग

वाहन चालक संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को  दिया ज्ञापन, रखी पदोन्नति की मांग

उदयपुर, 1 नवंबर। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उदयपुर प्रवास के दौरान अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ की तरफ से वाहन चालकों की विभिन्न लंबित मांगों मुख्यतः पदोन्नति, हार्ड ड्यूटी एलाउंस, नई भर्तियां करने आदि को लेकर ज्ञापन सौंपा।संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि वाहन चालक संवर्ग में पदोन्नति का प्रावधान नहीं होने के कारण आजीवन एक ही पद पर रहता है तथा उसी से रिटायर हो जाता है। मुख्यमंत्री ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि मामला उनके संज्ञान में है तथा जल्द ही उचित कार्रवाई करेंगे। इस अवसर पर संभागीय…
Read More
माता जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव-माताजी को धराया छप्पन भोग का प्रसाद

माता जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव-माताजी को धराया छप्पन भोग का प्रसाद

उदयपुर 01 नवम्बर / गणेश नगर पहाडा़ स्थित कालका माता मंदिर में  अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें माताजी को छप्पन भोग के प्रसाद का भोग लगा महाआरती की गई। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर में लाईट लगाई गई व माताजी का विशेष श्रृंगार किया गया। माताजी को बेसन चक्की, काजु कतली, लडडु, घेवर सहित 56 तरह के मीठे व नमकीन पकवानों का भोग धराया गया। आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
Read More
मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

उदयपुर 1 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत अल्प यात्रा पर उदयपुर रहे। सोमवार रात्रि स्पेशल प्लेन से उदयपुर पहुंचे एवं सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह सर्किट हाउस में ही आमजन के ज्ञापन लिए एवं जनसुनवाई की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मानगढ़ पहुंचे। पुनः दोपहर में मानगढ़ से प्रस्थान कर उदयपुर पहुंचे एवं अल्प विश्राम कर यहां से अजमेर हेतु प्रस्थान किया। संभाग स्तरीय सीएलएफ आमुखीकरण कार्यशाला आज उदयपुर 1 नवंबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के अंतर्गत गठित संकुल…
Read More
युवा चित्रकार प्रशांत कुमार शर्मा के चित्रों की एकल प्रदर्शनी का शुभारंभ

युवा चित्रकार प्रशांत कुमार शर्मा के चित्रों की एकल प्रदर्शनी का शुभारंभ

कला अंतर जगत की बर्हियात्रा है-डॉ अय्यर उदयपुर 1 नवंबर। कलाकार अपने भीतर के संसार को कूची और कैनवास के माध्यम से बाहरी दुनिया के समक्ष प्रकट करता है। यह विचार दृश्य कलाकार, लेखक, शिक्षाविद तथा संस्कृतिकर्मी डॉ.श्रीनिवासन ने डूंगरपुर (सागवाड़ा) के स्वशिक्षित युवा चित्रकार प्रशांत कुमार शर्मा के चित्रों की एकल प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर रखे। स्थानीय कला संहति ‘टखमण-28‘ कला दीर्घा में सोमवार 21 अक्टूबर को प्रारंभ हुई। इस प्रदर्शनी के अवसर पर प्रसिद्ध रंगकर्मी विलास जानवे, वरिष्ठ चित्रकार डॉ.रघुनाथ शर्मा, डॉ.युगल शर्मा, चेतन औदीच्य प्रसिद्ध मूर्तिकार चंद्रप्रकाश चौधरी, हेमंत जोशी, सुश्री वीरांगना सोनी, युवा कलाकार विजय…
Read More
बड़गांव में बालाजी महाराज को धराया अन्नकूट

बड़गांव में बालाजी महाराज को धराया अन्नकूट

उदयपुर, 1 नवंबर। शहर के समीपस्थ बड़गांव गांव में स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। ग्रामवासी केशवलाल व्यास ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्री हनुमानजी महाराज को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। इससे पूर्व प्रातः में पंडित ख्यालीलाल जोशी ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में विधि विधान से हवन करवाया। पुजारी चौसरदास वैष्णव ने बताया कि संध्याकाल में सुंदरकाण्ड व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिक सहित युवा व बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
Read More
आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की मंशा अनुरूप हो जिले का विकास-डॉ. यादव

आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की मंशा अनुरूप हो जिले का विकास-डॉ. यादव

नवनियुक्त जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत ने ग्रहण किया पदभार प्रतापगढ़ एक नवम्बर। नवनियुक्त जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने आज प्रतापगढ़ जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने मिनी सचिवालय सहित जिला परिषद एवं विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और प्रतापगढ़ जिले वासियों को राज्य सरकार की योजनाओं एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले प्राथमिकताओं का जिक्र किया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की भौगोलिक संरचना सहित विभिन्न विभागों एवं अधिकारियों से चर्चा की। अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाललाल स्वर्णकार ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। जिला कलक्टर डॉ. यादव ने कहा कि आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की मंशा के अनुरूप…
Read More
आमजन को मिले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का समुचित लाभ -प्रभारी मंत्री

आमजन को मिले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का समुचित लाभ -प्रभारी मंत्री

उदयपुर 1 नवम्बर। राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने मंगलवार को बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को समस्त योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत निजी चिकित्सालयों द्वारा मनमानी की शिकायतों को गंभीरता से लिया एवं चिकित्सा विभाग को नियमानुसार जांच करने के निर्देश दिए। हर पंजीकृत अस्पताल में हो चिरंजीवी मित्र जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने अस्पतालों में चिरंजीवी मित्रों के माध्यम से लाभार्थियों को जागरूक करने हेतु भी कहा। जाट ने कहा कि निजी चिकित्सालयों में…
Read More
नगर परिषद, चित्तौड़गढ़ वार्ड 28 का उपचुनाव कार्यक्रम घोषित

नगर परिषद, चित्तौड़गढ़ वार्ड 28 का उपचुनाव कार्यक्रम घोषित

25 को मतदान, 27 को आएगा नतीजा चित्तौड़गढ़, 1 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में 31 जुलाई तक रिक्त हुए स्थानों पर उपचुनाव की घोषणा के तहत चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड 28 में उपचुनाव 25 नवम्बर को होगा और परिणाम 27 नवम्बर को आएगा। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निवाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री अरविंद कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर नगर परिषद उपचुनाव के लिए एसडीएम चित्तौड़गढ़ को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पोसवाल ने संबंधित अधिकारियों…
Read More
error: Content is protected !!