आजादी का अमृत महोत्सव-‘‘योग फॉर ह्यूमिनिटी‘‘ थीम पर मनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
जिला स्तरीय आयोजन गांधी ग्राउंड में, कलक्टर ने विभिन्न विभागों को सौंपे दायित्वउदयपुर, 16 जून। आजादी के अमृत महोत्सव केे तहत इस बार आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘योग फॉर ह्यूमिनिटी‘ थीम पर मनाया जाएगा। गुरुवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल क्रियान्वयन, विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों को अलग-अलग दायित्व सौंपे है।कलक्टर ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला, ब्लॉक व ग्राम स्तरीय कार्यक्रम आयोजन के संबंधी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने…
