UdaipurViews

लूट के मामले में शेष मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

लूट के मामले में शेष मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के ओगण थानान्तर्गत विगत 12 अप्रेल 22 को प्रार्थी गजेन्द्र कुमार पिता लक्ष्मी चन्द्र निवासी क्यारिया हाल किराणा दुकान, मेला ग्राउण्डओगणाने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.04.2022 समय करीब 08.00 पीएममें अपनी दुकान से अपने घर क्यारिया जा रहा थाकि स्कुल से थोडा आगे मोड में दो अज्ञात व्यक्ति ने मेरी मोटरसाइकिल को रुकवाकरउन दोनो ने मुझे जान से मारने कि धमकी देकर मेरे पास से कुल 18000 रूपये व एक मोबाइल फोन मेरे से लुट कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 52/22 धारा 392.34 भादस मंे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में पूर्व…
Read More
फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाली गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार

फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाली गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर। सूरजपोल थानान्तर्गत गत 6 नवम्बर 22 को नासीर हुसैन पिता अहमद हुसैन निवासी किशनपोल , सुरजपोल उदयपुर ने बमुकाम एमबीजीएच ने पर्चा बयान दर्ज कराया कि दिनाकं 06.11.2022 को करीब 5.45 पी.एम. मैं मेरे घर से मैरे साला जी शेरु भाई के घर पर जा रहा था। तब मैं मेरे घर से निचे चैक में पहुचा की गुल बहादुर सराडी निवासी सराडा, सादाब व इसके साथ दो-तीन अन्य लडके आये और गुलबहादुर ने मेरे थप्पडे मारी और मुझे कहा की यह अकरम का पापा है इसे मारो ऐसा कहते ही सभी ने मेरे साथ लात मुक्को से मारपीट की…
Read More
प्रदेश की स्कूलों में हर तीसरे शनिवार को बच्चे सीखेंगे शतरंज- शिक्षा मंत्री ने ’चेस इन स्कूल’ का बीकानेर से किया शुभारंभ

प्रदेश की स्कूलों में हर तीसरे शनिवार को बच्चे सीखेंगे शतरंज- शिक्षा मंत्री ने ’चेस इन स्कूल’ का बीकानेर से किया शुभारंभ

प्रदेश भर में एक करोड़ बच्चों तक पहुंचेगा शतरंज भावी पीढ़ी के मस्तिष्क को और रचनात्मक बनाएगा शतरंज-- शिक्षा मंत्री जयपुर,10 नवंबर। राज्य की समस्त स्कूलों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को नो बैग डे के दौरान विधार्थियों को चेस खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसकी शुरुआत गुरुवार को बीकानेर से की गई। इस अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में डॉ. कल्ला ने कहा कि 19 नवंबर से प्रदेश की समस्त स्कूलों में एक साथ यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। यह अपने आपमें इतिहास होगा। इससे बच्चों के मानसिक विकास को बाल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में ग्रामीण…
Read More
उदयपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन 2022 का भव्य शुभारंभ

उदयपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन 2022 का भव्य शुभारंभ

गीतांजलि व आरएनटी की मेजबानी में जुटे है चेस्ट एक्सपर्ट्स उदयपुर, 10 नवंबर। उदयपुर में चेस्ट विशेषज्ञों का 24वें चार दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नेपकोन- 2022 का शुभारंभ गुरुवार को आरएनटी व गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में समारोह पूर्वक हुआ। गीतांजली मेडिकल कॉलेज के स्व. श्रीमती नर्मदा देवी अग्रवाल ऑडिटोरियम में हुआ। शुभारंभ अवसर पर अतिथि गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे.पी.अग्रवाल, राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर के कुलपति डॉ.राजीव जैन, मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.आई.वी.त्रिवेदी रहे। इस अवसर पर नेशनल कॉलेज ऑफ़ चेस्ट फिजिशियनस के अध्यक्ष डॉ. राकेश भार्गव, सचिव डॉ. एस.एन.गॉड, नेपकोन- 2022 ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ एस.के.लुहाडिया, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ.…
Read More
मंडल हित में निर्णय लेने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी,रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र  -आवासन आयुक्त

मंडल हित में निर्णय लेने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी,रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र  -आवासन आयुक्त

जयपुर, 10 नवम्बर। राजस्थान आवासन मण्डल के आयुक्त  पवन अरोड़ा ने मण्डल में 311 कार्मिकों की भर्ती प्रकिया को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एलओआई जारी करने तथा भर्ती एजेंसी का चयन करने की प्रक्रिया को दो सप्ताह के भीतर पूरा कर मंडल में कार्मिकों की कमी को शीघ्र दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम आरएचबी का हिस्सा हैं। इसी भावना के साथ आवासन मंडल एवं कार्मिकों के हित में सभी आवश्यक सकारात्मक निर्णय लेने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। आवासन आयुक्त गुरूवार को बोर्ड रूम में राजस्थान आवासन…
Read More
राज हैल्थ पोर्टल का दिया प्रशिक्षण-चिकित्सा विभाग के कार्मिकों का डेटा होगा ऑनलाइन अपडेट

राज हैल्थ पोर्टल का दिया प्रशिक्षण-चिकित्सा विभाग के कार्मिकों का डेटा होगा ऑनलाइन अपडेट

उदयपुर, 10 नवंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में राज हेल्थ पोर्टल का प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएमएचओ डॉ शंकर बामणिया ने बताया कि राज हैल्थ पोर्टल पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों का समस्त डेटा ऑनलाइन अपडेट किया जाना है ताकि भविष्य में विभाग की समस्त सूचना एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसी पोर्टल की अद्यतन सूचना से विभागीय पदोन्नति, विभागीय कार्यवाही के कार्य को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्मिक अपनी एंप्लोई आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से राज हैल्थ पोर्टल पर…
Read More
जनसुनवाई में जानी परिवादियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जनसुनवाई में जानी परिवादियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

उदयपुर, 10 नवंबर। राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को निर्धारित उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति मावली पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जनसुनवाई में पहुंचे परिवादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। कलक्टर ने परिवादियों की ओर से अवगत कराई गई समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में वहां मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की और इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि…
Read More
संतों के सानिध्य में हुआ ‘ज्योतिष एवं भविष्य’ पुस्तक का विमोचन

संतों के सानिध्य में हुआ ‘ज्योतिष एवं भविष्य’ पुस्तक का विमोचन

उदयपुर, 10 नवंबर। राजस्थान के ख्यातनाम ज्योतिषाचार्य पं. खींवराज शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘ज्योतिष एवं भविष्य’ का विमोचन जैतारण रामद्वारा के संत भगतारामजी शास्त्री के हाथों से रत्नेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया। पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मा ने पृथवी की उत्पत्ति के समय ब्राह्मणों व मनु महाराज की उत्पत्ति भी की थी। ब्राह्मण तपस्वी व वचन सिद्धि होने पर अनहोनी को टाल सकते हैं परंतु आम जन को ज्योतिष व भविष्यवाणी का सहारा लेने की जरूरत होती है। शास्त्री ने ज्योतिष एवं भविष्य’ पुस्तक की विषयवस्तु के बारे में जानकारी दी…
Read More
दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना में आवेदन आमंत्रित

दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना में आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 10 नवंबर। राज्य के वार्षिक बजट 2022-23 में डॉ. भीमराव अम्बेड़कर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के तहत आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के जीवन स्तर में वृद्धि करने के उद्देश्य से राज्य के गैर-कृषि क्षेत्रों यथा विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार के विकास में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग का योगदान एवं प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु इस योजना के माध्यम से लक्षित वर्गों को उद्योग, सेवा एवं व्यापारिक गतिविधियों से सम्बन्धित परियोजना…
Read More
जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक 17 नवंबर को

जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक 17 नवंबर को

उदयपुर, 10 नवंबर। जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन 17 नवंबर को प्रातः 11 बजे राजस्थान सम्पर्क आई.टी. केन्द्र के सभागार में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता ने बताया कि बैठक के दौरान सतर्कता समिति में दर्ज विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर नियमानुसार त्वरित समाधान करने की कार्यवाही संपादित की जाएगी। उन्हांेने सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को बैठक में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। विभागाध्यक्ष के बैठक में अनुपस्थित रहने की सूचना बैठक से पूर्व भिजवाने के भी…
Read More
error: Content is protected !!