पैलेस ऑन व्हील्स फिर दौड़ेगी पटरियों पर
राजस्थान पर्यटन विकास निगम संचालन मण्डल की 188 वीं बैठक जयपुर, 21 जुलाई। राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की पहचान पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आयेगी और पर्यटकों को इसमें यात्रा करने का अवसर मिलेगा। राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष श्री राठौड़ गुरूवार को पर्यटन भवन में निगम के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट 2022-23 में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे प्रदेश में पर्यटन इकाइयों की स्थापना में मद्द मिलेगी साथ ही पहले से चल…
