UdaipurViews

आयुर्वेद विभाग की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन

आयुर्वेद विभाग की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन

उदयपुर, 24 नवंबर। आयुर्वेद विभाग की सराड़ा ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत केजड़ में गुरुवार को हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि उदयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रद्युम्न राजौरा एवं उपनिदेशक डॉ. पप्पू लाल मीणा, पंचायत समिति सराड़ा के विकास अधिकारी दयानंद यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य सुवर्णप्राशन, क्वाथ वितरण, मौसमी बीमारियों हेतु लगाए जा रहे ब्लॉक स्तरीय शिविर, आरोग्य समिति एवं वैलनेस सेंटर के बारे में चर्चा की गई। बैठक में सराड़ा ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ.ज्योति यादव, सेमारी ब्लॉक नोडल डॉ. भंवर लाल मीणा, डॉ अजय सोनी, डॉ.सुनील रघुवंशी,…
Read More
जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर को

जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर को

उदयपुर, 24 नवंबर। जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर को सायं 5 बजे उस्ताद श्री लक्ष्मण सिंह व्यायामशाला में आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी पहलवान अपनी प्रविष्टि इसी दिन दोपहर 12 बजे तक दे सकेंगे। जिला कुश्ती संघ ओलंपिक पद्धति अध्यक्ष गणेश राजोरा व सचिव मांगीलाल कटारिया ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल में 57, 61, 65 ,70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलोग्राम तथा ग्रीको रोमन 55, 60, 63 ,67, 72,77, 82, 87 ,97 व 130  किलोग्राम की कुश्तियां होगी। इसी प्रकार महिला वर्ग में महिला 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65…
Read More
जी-20 शेरपा 28 नवंबर को उदयपुर में

जी-20 शेरपा 28 नवंबर को उदयपुर में

उदयपुर, 24 नवंबर। जिले में 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाली जी-20 शेरपा की बैठकों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत के जी-20 शेरपा प्रमुख अमिताभ कांत तथा जी-20 के संयुक्त सचिव नागराज नायडु काकानुर 28 नवंबर को उदयपुर आएंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना को समन्वय अधिकारी नियुक्त कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। --000-- कौशल एवं आजीविका विकास के अन्तर्गत अल्पसंख्यक युवाओं का प्रशिक्षण उदयपुर, 24 नवंबर। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन, पारसी एवं बौद्ध के…
Read More
नितिशा गहलोत को विद्या वाचस्पति

नितिशा गहलोत को विद्या वाचस्पति

उदयपुर, 24 नवंबर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के राजस्थान कृषि महाविद्यालय की नितिशा गहलोत ने डॉ. आर.एन. बुनकर के मार्गदर्शन में टमाटर में म्लानि रोगकारक फ़्यूजेरियम ऑक्सीस्पोरम फ़ॉर्मा स्पेशलिस लाइकोपर्सिसी स्नाइडर एवं हंसन की परिवर्तनशीलता एवं समन्वित प्रबंधन का अध्ययन कर पादप व्याधि विज्ञान विभाग से विद्या वाचस्पति की उपाधि प्राप्त की है। इनकी शोध में पाया गया कि टमाटर में फफूँद जनित रोग को नीम की खल, गोबर की खाद और जैविक नियंत्रक कारक के साथ सीमित मात्रा में रसायनों के प्रयोग से नियंत्रित किया जा सकता है। इससे रसायनो की माँग कम होगी, उत्पादन बढ़ेगा और…
Read More
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन गंभीर

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन गंभीर

नए मतदाताओं का शत प्रतिशत पंजीयन करें- कलेक्टर उदयपुर 24 नवंबर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिकाधिक नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूचियों के सुधार के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन भी जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ताराचंद मीणा के निर्देशन में अभियान की प्रभावी क्रियान्विति में जुट गया है। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ताराचंद मीणा द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर ने 17 वर्ष की आयु प्राप्त…
Read More
27 से 30 तक जिले की 9 तहसीलों में जनसुनवाई करेंगे विशेष योग्यजन राज्य आयुक्त

27 से 30 तक जिले की 9 तहसीलों में जनसुनवाई करेंगे विशेष योग्यजन राज्य आयुक्त

उदयपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार ‘मिशन तहसील 392‘ जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत विशेष योग्यजन राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा 27 से 30 नवंबर तक उदयपुर दौरे पर रहेंगे और इस 4 दिवसीय कार्यक्रम के तहत जिले की 9 तहसीलों में विशेष योग्यजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जनसुनवाई की जाएगी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को इस जनसुनवाई कार्यक्रम में सरकार की मंशा के अनुरूप पात्रजनों को लाभान्वित करने एवं…
Read More
पिंक डे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पिंक डे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़, 24 नवम्बर। महावारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर राज्य सरकार की निःशुल्क सेनेटरी पेड वितरण योजना आईएमशक्ति उड़ान के बेहतर क्रियान्वयन एवं इस विषय पर महिलाओं एवं बालिकाओं की झिझक मिटाने एवं जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नवाचार के रूप में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव द्वारा पिंक डे का आयोजन करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए थे। प्रथम चरण में पिंक डे आयोजन जिले के पीपलखूंट एवं धरियावद में प्रारंभ किया गया जिसमें 270 आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका, साथिन एवं आशा का आमुखीकरण किया गया। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अब इस नवाचार को पूरे जिले में लागु किया गया है। इसी कड़ी में…
Read More
लोक देवता अमराजी भगत का भदेसर के नरबदिया गांव में बनेगा पेनोरमा

लोक देवता अमराजी भगत का भदेसर के नरबदिया गांव में बनेगा पेनोरमा

- मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति चित्तौड़गढ़, 24 नवम्बर। जिले की भदेसर तहसील के नरबदिया गांव में लोकदेवता अमरा जी भगत (अनगढ़ बावजी) का पेनोरमा बनेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पेनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें अमरा जी भगत के द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों को विभिन्न माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा। यहां पर मुख्य पेनोरमा भवन, सभागार, हॉल, पुस्तकालय, प्रवेश द्वार, छतरी, स्कल्पचर्स, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, शिलालेख, विभिन्न आर्ट वर्क सहित अनेक कार्य होंगे। इस पेनोरमा के लिए जिला कलक्टर श्री अरविन्द कुमार पोसवाल द्वारा ग्राम पंचायत…
Read More
गुजरात चुनाव दौरे पर कृपलानी ने किया कुकरानी के समर्थन में प्रचार

गुजरात चुनाव दौरे पर कृपलानी ने किया कुकरानी के समर्थन में प्रचार

निम्बाहेड़ा। राजस्थान के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से अपील कर रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को नरोड़ा विधानसभा क्षेत्र में भार्गव रोड पर स्थित दुर्गा स्कूल पर आयोजित आमसभा में केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर पायल कुकरानी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान एमएलए बलराम थावनी, गिरवर सिंह, राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी आदि ने भी भाजपा की…
Read More
जिला स्तरीय महिला समाधान समिति का पुनर्गठन

जिला स्तरीय महिला समाधान समिति का पुनर्गठन

चित्तौड़गढ़, 24 नवम्बर। जिले के असंगठित और अनौपचारिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा और शिकायतों के निवारण कि लिए जिला कलक्टर श्री अरविन्द कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय महिला समाधान समिति का पुनर्गठन किया गया है। जिला कलक्टर समिति के अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक उपाध्यक्ष होंगे। समिति में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक, उपश्रम आयुक्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य तथा उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य सचिव होंगे। शाहना खानम, विशाल कुमावत, सुरेंद्र नाथ योगी, बिनू मेघवाल, मंजू मूंदड़ा, पद्मा…
Read More
error: Content is protected !!