जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 24 नवंबर। जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर को सायं 5 बजे उस्ताद श्री लक्ष्मण सिंह व्यायामशाला में आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी पहलवान अपनी प्रविष्टि इसी दिन दोपहर 12 बजे तक दे सकेंगे।
जिला कुश्ती संघ ओलंपिक पद्धति अध्यक्ष गणेश राजोरा व सचिव मांगीलाल कटारिया ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल में 57, 61, 65 ,70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलोग्राम तथा ग्रीको रोमन 55, 60, 63 ,67, 72,77, 82, 87 ,97 व 130  किलोग्राम की कुश्तियां होगी। इसी प्रकार महिला वर्ग में महिला 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65 68, 72 एवं 76 किलोग्राम की कुश्तियां आयोजित होगी। प्रतियोगिता में चयनित पहलवान 02 से 04  नवंबर 2022 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।  प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाडि़यों का पासपोर्ट अनिवार्य रूप से लाना होगा। जिन पहलवानों का जन्म 2002 से 2004 के बीच हुआ हो, वही प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!