हज यात्रा-2022 -प्रदेश केे 2 हजार 290 हाजी जायेंगे हज यात्रा पर
हाजियों को समस्याओं न हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा - राजस्थान राज्य हज कमेटी, अध्यक्ष जयपुर, एक जून। राजस्थान राज्य हज कमेटी अध्यक्ष श्री अमीन कागजी ने कहा कि हाजियों को समस्याओं न हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा। राज्य सरकार, राज्य हज कमेटी और वॉलिंटियर्स उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवायेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश से 2 हजार 290 हाजी हज के लिए दिल्ली रिपोर्टिंग और एम्बार्केशन पॉइन्ट से मदीना के लिए रवाना होंगे। इस बार प्रदेश से 1185 पुरूष और 1105 महिलाएं हज के लिए जा रहे है। श्री कागजी बुधवार को होटल आमेर क्लार्क…
