जिला कलेक्टर्स के साथ वीसी के लिए विभागीय सचिवों को लेनी होगी मुख्य सचिव से अनुमति
जयपुर, 28 मई। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिव के साथ जिला कलेक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के लिए माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार का दिन नियत किया है। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिव को वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित करने से पूर्व बैठक आयोजन का कारण, आवश्यकता, अवधि एवं पूर्व में की गई वीसी की तिथि एवं अवधि का उल्लेख करते हुए मुख्य सचिव से अनुमति लेनी होगी। संबंधित…
