UdaipurViews

वेदान्ता के निदेशक ने देखी नारायण सेवा

वेदान्ता के निदेशक ने देखी नारायण सेवा

उदयपुर, 17 जुलाई। वेदान्ता गु्रप के निदेशक अखिलेश जोशी एवं परिवार रविवार को नारायण सेवा संस्थान के मानव मंदिर हॉस्पीटल में दिव्यांगो के बीच पधारें और 101 दिव्यांगजन शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की देशभर में संचालित सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। विभिन्न प्रदेशों से चिकित्सा कराने आये हुए रोगियों और उनके परिजनों से जोशी ने भेंट करते हुए उनके अनुभव जाने तथा संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए इनके भागीरथी प्रयास बहुत ही अनुकरणीय है। मैं संस्थान टीमवर्क का अभिनन्दन करता हूं।…
Read More
नाई जैन मित्र मण्डल की नवीन कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

नाई जैन मित्र मण्डल की नवीन कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

उदयपुर/ नाई जैन मित्र मण्डल की नवीन कार्यकारिणी की बैठक रविवार को महावीर स्वाध्याय समिति में हुई। अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने बताया बैठक में सदस्यता अभियान ., टेलीफोन डायरेक्ट्री प्रकाशन , संस्था के उत्तरोत्तर विकास एवं उन्नयन हेतु सदस्यों के सुझाव, शपथ ग्रहण / अभिनन्दन कार्यक्रम ,वन भ्रमण कार्यक्रम और  2 अक्टूबर संस्था स्थापना दिवस मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश नन्दावत,सचिव धनराज लोढ़ा, कोषाध्यक्ष भगवती लाल कोठारी, संयुक्त सचिव महेंद्र सहलोत, फतेह लाल कोठारी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, परामर्शदाता विनोद दलाल,सुरेश कोठारी आदि मौजूद थे।
Read More
श्रद्धा समर्पण एवं भक्ति से ही संसार सागर को तीरा जा सकता है : मुनि पवित्रानंद भव्य मंगल चातुर्मास कलश स्थापना समारोह आज

श्रद्धा समर्पण एवं भक्ति से ही संसार सागर को तीरा जा सकता है : मुनि पवित्रानंद भव्य मंगल चातुर्मास कलश स्थापना समारोह आज

उदयपुर 16 जूलाई ।  केशवनगर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गुरुवार को मुनि श्रद्धानंद एवं पवित्रा नंद महाराज संघ के सानिध्य में सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने मूलनायक भगवान आदिनाथ की शांतिधारा एवं जलाभिषेंक किया गया।   चातुर्मास व्यवस्था समिति के राजेंद्र केरोत एवं शांतिलाल गंगावत तथा जीवनधर हाथी ने संयुक्त रुप से बताया कि मंगलाचरण स्वाति फांदोत द्वारा किया गया ।  आदिनाथ भगवान का चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन अमृत टिमरवा, आनंदीलाल जैन कैलाश जैन गंगवाल कैलाश पटवारी शेखर जेतावत आदि द्वारा किया गया एवं शास्त्र भेंट अभिनव जैन अजमेर , कुलदीप जेतावत जैनेंद्र गंगावत द्वारा किया गया तथा…
Read More
आधुनिकता के नाम पर संस्कारों से खिलवाड़ हो रहा है : आचार्य कुशाग्रनंदी 

आधुनिकता के नाम पर संस्कारों से खिलवाड़ हो रहा है : आचार्य कुशाग्रनंदी 

- शाम को हुई भव्य आरती व भक्ति संध्या  - पायड़ा जैन मंदिर से आचार्य का चातुर्मासिक सम्बोधन  उदयपुर, 16 जुलाई। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजय ऋषि, भट्टारक अरिहंत ऋषि ससंघ ने शनिवार को चातुर्मास महोत्सव के तहत परमेष्ठ भगवान की पूजना-अर्चना की गई।   प्रचार संयोजक संजय गुडलिया एवं दीपक चिबोडिया ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज ने कहा कि आधुनिकता के नाम पर संस्कारों से खिलवाड़ हो रहा है। सारे रिश्तों में से शर्म खत्म हो गई है जिसके दुष्परिणाम सामने है। आंखों से जिस…
Read More
इस वर्ष से नागरिकों के लिए टेली-लॉ सेवा निःशुल्क की जा रही है- श्री किरेन रिजिजू

इस वर्ष से नागरिकों के लिए टेली-लॉ सेवा निःशुल्क की जा रही है- श्री किरेन रिजिजू

कानूनी सेवाओं के एकीकृत वितरण पर न्याय विभाग और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान समझौता ज्ञापन के प्रावधान के तहत, नालसा प्रत्येक जिले में विशेष रूप से टेली-लॉ कार्यक्रम के लिए 700 अधिवक्‍ताओं की सेवाएं प्रदान करेगा केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज जयपुर में 18वीं अखिल भारतीय विधिक सेवा बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष से देश में नागरिकों के लिए टेली-लॉ सेवा नि:शुल्‍क की जा रही है। टेली-लॉ ने कानूनी सहायता से वंचित व्‍यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए 1 लाख ग्राम पंचायतों…
Read More
आवंटित खनन पट्टों का राजस्व रेकार्ड में सुनिश्चित होगा शतप्रतिशत इन्द्राज

आवंटित खनन पट्टों का राजस्व रेकार्ड में सुनिश्चित होगा शतप्रतिशत इन्द्राज

खनिज खोज ड्रिलिंग के लिए तलाशेंगे निजी क्षेत्र की सेवाएं-एसीएस डॉ. अग्रवाल -बीकानेर, जैसलमेर, चुरू में खनिज जिप्सम परमिट आवेदन की ऑनलाईन प्रक्रिया 15 अगस्त तक -जिप्सम ईटीपी के 187 परमिट जारी जयपुर, 16 जुलाई। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राज्य में खान विभाग द्वारा आवंटित खनन पट्टों का रेवेन्यू विभाग से समन्वय बनाते हुए राजस्व रेकार्ड में शतप्रतिशत अमल दरामद (इन्द्राज) सुनिश्चित किया जाएगा ताकि राजस्व व उपनिवेशन विभाग द्वारा भूमि का अन्य प्रयोजन के लिए आवंटन की संभावनाएं ना रहें। उन्होंने बताया कि बीकानेर संभाग के बीकानेर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जैसलमेर…
Read More
केन्द्रीय संयुक्त सचिव रत्नू का उदयपुर दौरा

केन्द्रीय संयुक्त सचिव रत्नू का उदयपुर दौरा

जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वानग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ली गतिविधियों की जानकारीउदयपुर, 15 जुलाई। जिले की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे डीपीआईआईटी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त सचिव राजेन्द्र रत्नू ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और यहां जलशक्ति अभियान की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।  जिला परिषद सीईओ आईएएस मयंक मनीष और वरिष्ठ वैज्ञानिक यतवीरसिंह के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकले रत्नू ने राउप्रावि बरोडि़या में रूफ टोप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का…
Read More
प्रशासन शहरों के संग अभियान में दिखी राहत की अनूठी नज़ीर

प्रशासन शहरों के संग अभियान में दिखी राहत की अनूठी नज़ीर

उदयपुर में पट्टे मिलने की खुशी में खिलाएं पेढ़ेउदयपुर, 15 जुलाई। शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत देने की मंशा से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर शुक्रवार से उदयपुर में शुरू हुए ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान की मंशा शुरूआत से ही सार्थक हो रही है। इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को उदयपुर में शुरू हुए अभियान के पहले ही शिविर में दिखा जहां पर नगर निगम उदयपुर द्वारा समीपस्थ बेदला खुर्द के 25 आवेदकों को एक साथ पट्टे वितरित किए।वर्ष 2001 से अपने पट्टे की राह देख रहे बेदला खुद के इन निवासियों को नगर निगम…
Read More
उदयपुर जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के कार्यों को सराहा

उदयपुर जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के कार्यों को सराहा

उदयपुर, 15 जुलाई। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जयपुर के निदेशक संदेश नायक ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार मंे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक ली और मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए गये विभिन्न कार्यों पर टीम उदयपुर के प्रयासों की सराहना की।निदेशक ने योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए फेज-2 के तहत होने वाले कार्य एवं घटकों के बारे में जानकारी दी और ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने अभियान के तहत करवाए गये निर्माण कार्यों का उचित रखरखाव एवं ग्रामीण…
Read More
आजादी के अमृत महोत्सव पर कोविड वैक्सीन की फ्री प्रिकॉशन डोज का तोहफा

आजादी के अमृत महोत्सव पर कोविड वैक्सीन की फ्री प्रिकॉशन डोज का तोहफा

उदयपुर में कलेक्टर मीणा ने प्रिकॉशन डोज लगवाकर की शुरूआतउदयपुर, 15 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को कोविड वैक्सीन की फ्री प्रिकॉशन डोज का तोहफा दिया है। इसके तहत 15 जुलाई से आगामी 75 दिन तक सरकारी कोविड वैक्सिनेशन केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अब टीके की तीसरी डोज यानी प्रिकॉशन डोज मुफ्त लगाई जाएगी।उदयपुर जिला मुख्यालय पर कोविड वैक्सीन के इस अमृत महोत्सव की शुरुआत उदयपुर में पीएचसी भूपालपुरा पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने खुद प्रिकॉशन डोज लगवाकर की। इस मौके…
Read More
error: Content is protected !!