UdaipurViews

रोजगार कार्यालय स्थानांतरित

रोजगार कार्यालय स्थानांतरित

उदयपुर, 4 मार्च। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय को अंबामाता क्षेत्र से हिरण मगरी सेक्टर 11 में स्थानांतरित किया गया है। उपनिदेशक ने बताया कि 1 मार्च 2026 से उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय अंबामाता स्कीम के स्थान पर 724 मैन रोड, हिरण मगरी सेक्टर 11, गवरी चौक के पास, उदयपुर में संचालित किया जा रहा है। कार्यालय संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य एवं पत्र व्यवहार के लिए नए पते पर संपर्क किया जा सकता है।
Read More
जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरूवार को

जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरूवार को

फतहसागर की पाल पर होगा दो दिवसीय आयोजन आमजन हो सकेंगे जिले के पंच गौरव से रूबरू उदयपुर, 4 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रत्येक जिले की विरासत और पारिस्थितिकी के संवर्धन के लिए प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में नवाचार किया जा रहा है। आमजन को जिले के पंच गौरव से रूबरू कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी गुरूवार से फतहसागर की पाल पर प्रारंभ होगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पंच गौरव कार्यक्रम…
Read More
बांसवाड़ा में सनसनीखेज खुलासा : पत्नी ने नाबालिग-बेटे संग मिलकर पति को गला घोंटकर मारा

बांसवाड़ा में सनसनीखेज खुलासा : पत्नी ने नाबालिग-बेटे संग मिलकर पति को गला घोंटकर मारा

बांसवाड़ा। जिले में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां पति की शराब की लत से तंग आकर पत्नी ने अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई। शव को लकड़ी की सीढ़ी से बांधकर नाले में फेंक दिया गया और करीब आठ दिन तक पति के लापता होने का नाटक किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस से गहन जांच की मांग की। पुलिस की सख्त पूछताछ में पत्नी ने…
Read More
चंद्रग्रहण का असर: उदयपुर के मंदिरों में नहीं खेली गई होली, शाम को शुद्धिकरण के बाद खुले कपाट

चंद्रग्रहण का असर: उदयपुर के मंदिरों में नहीं खेली गई होली, शाम को शुद्धिकरण के बाद खुले कपाट

उदयपुर। रंगों के पर्व होली पर इस बार शहर के प्रमुख मंदिरों में पारंपरिक रंगोत्सव नहीं हो सका। कारण रहा वर्ष का पहला चंद्रग्रहण, जो दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहा। लगभग 4 घंटे 26 मिनट तक चले इस ग्रहण के चलते श्री सत्यनारायण पूर्णिमा के दिन धार्मिक गतिविधियों में व्यापक बदलाव देखने को मिला। सूतककाल सुबह 6 बजकर 55 मिनट से ही प्रारंभ हो गया था, जिसके बाद से ही मंदिरों में नियमित पूजा-पाठ और होली के आयोजन स्थगित कर दिए गए। सूतक लगते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट…
Read More
जगदीश चौक में रंगों की बरसात: होली पर उमड़ा जनसैलाब, देश-विदेश के पर्यटक भी हुए शामिल

जगदीश चौक में रंगों की बरसात: होली पर उमड़ा जनसैलाब, देश-विदेश के पर्यटक भी हुए शामिल

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में इस बार भी होली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और रंगों की बौछार के साथ मनाया गया। खासतौर पर जगदीश चौक में हर वर्ष की तरह इस बार भी युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही चौक रंग-बिरंगे गुलाल और हंसी-ठिठोली से सराबोर नजर आया। जगदीश मंदिर की सीढ़ियों से लेकर चौक के चारों ओर स्थित होटलों की छतों और खिड़कियों तक लोग इस रंगोत्सव के साक्षी बने। हिंदी और पंजाबी गीतों की धुन पर युवा झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की मस्ती भरी धुनों ने माहौल को और भी…
Read More
होली: रंगों से आगे, सोच का इम्तिहान

होली: रंगों से आगे, सोच का इम्तिहान

होली पर हिंदी विचार लेख | समाज, नैतिकता और जिम्मेदारी होली केवल रंगों का पर्व नहीं होली पर यह हिंदी विचार लेख केवल रंगों और उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, सोच और जिम्मेदारी के उस इम्तिहान की बात करता है, जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। सवाल यह नहीं है कि हमने कितने रंग उड़ाए, सवाल यह है कि क्या हमने अपने भीतर जमी डर, भ्रष्टाचार, बुरी नियत और अज्ञान की परतों को भी जलाया? होली और होलिका दहन का प्रतीकात्मक अर्थ होली हर साल आती है। गलियाँ गुलाल से भर जाती हैं, चेहरे मुस्कानों से रंग…
Read More
उदयपुर में होली पर पुष्पा का हथौड़ा और ऑपरेशन सिंदूर

उदयपुर में होली पर पुष्पा का हथौड़ा और ऑपरेशन सिंदूर

विभिन्न रंगों की कैप्सूल और गुलाल छोड़ने वाले कैन; बाजारों में सजे रंग और पिचकारियां गोपाल लोहार उदयपुर, 1 मार्च: रंगों के पर्व होली को लेकर शहर के बाजारों में उत्साह नजर आने लगा है। प्रमुख बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज चुकी हैं। इस बार हर्बल गुलाल के साथ स्पेशल कलरफुल और खुशबूदार गुलाल की नई वैरायटी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में छोटी-बड़ी स्टॉल पर रंग और पिचकारियों की बिक्री शुरू हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि होली से पहले के दो-तीन दिन में ही…
Read More
उदयपुर से चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक ‘द फोर्ट अल्ट्रा’—हर मील इतिहास

उदयपुर से चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक ‘द फोर्ट अल्ट्रा’—हर मील इतिहास

  उदयपुर, 1 मार्च: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि स्वरूप ‘द फोर्ट अल्ट्रा—हर मील इतिहास है’ अल्ट्रा मैराथन का आयोजन सिटी पैलेस उदयपुर से चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक किया गया। ऐतिहासिक माणक चौक में सुबह 4 बजे फ्लैग ऑफ सेरेमनी के साथ अल्ट्रा धावक रामरतन जाट ने दौड़ का शुभारंभ किया। फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि 1 से 2 मार्च तक आयोजित 100 मील की यह दौड़ उदयपुर से हल्दीघाटी होते हुए चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक पहुंची। आयोजन महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। करीब 200 धावकों ने भाग लिया, जिनमें मेवाड़ रनर्स ग्रुप…
Read More
युवा शक्ति राष्ट्र की धरोहर : राज्यपाल कटारिया

युवा शक्ति राष्ट्र की धरोहर : राज्यपाल कटारिया

- बीजेएस का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न - बीजेएस जैन पावर कार्ड 4.0 लॉन्च - बीजेएस यूथ विंग की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न  उदयपुर 1 मार्च, सामाजिक संस्थान भारतीय जैन संघटना का रंगारंग होली मिलन व बीजेएस जैन पावर कार्ड लॉन्चिंग समारोह 100 फिट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य तथा बीजेएस के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कटारिया ने आगामी दो वर्ष के लिए बीजेएस जैन पावर कार्ड…
Read More
कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाल,जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल……..

कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाल,जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल……..

उदयपुर होलसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन एवं परमार्थ सेवा संस्थान द्वारा यशवन्त आंचलिया के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर एवं होली के रंग कवियों के संग कवि सम्मेलन आयोजित उदयपुर। उदयपुर होलसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन एवं परमार्थ सेवा संस्थान द्वारा आज भ्सारतीय लेककला मण्डल में होली के अवसर हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें हास्य कवियों ने हास्य की फुलझड़ियों से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। समारोह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लालसिंह झाला,पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र आंचलिया व समाजसेवी अनिल पुनमिया,सोजतिया ज्वैलर्स के डॉ. महेन्द्र सोजतिया, मिराज ग्रुप से प्रकाश पालीवाल, अलंकार ज्वैलर्स के अलंकार ज्वैलर्स के मोहन माखिजा,आरएनटी के…
Read More
error: Content is protected !!