विश्व ओजोन दिवस 16 को, ‘ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लेनेट’ थीम पर होंगे आयोजन
पौधरोपण, निःशुल्क प्रदूषण जांच और विद्यार्थियों के लिए होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं उदयपुर, 15 सितम्बर। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर 16 सितम्बर बुधवार को जिला पर्यावरण समिति उदयपुर के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष विश्व ओजोन दिवस की थीम ‘ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लेनेट’ (वैश्विक कार्रवाई से शीतल ग्रह) रखी गई है। जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल विनय कट्टा ने बताया कि 16 सितम्बर 2026, बुधवार को शाम 4 बजे रिको कलड़वास चौराहा पर…
