UdaipurViews

आईसीएआर-केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CRIDA), हैदराबाद के 42वें स्थापना दिवस पर श्री हुक्मी चंद गाड़री को मिला ‘बेस्ट फार्मर अवॉर्ड’

आईसीएआर-केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CRIDA), हैदराबाद के 42वें स्थापना दिवस पर श्री हुक्मी चंद गाड़री को मिला ‘बेस्ट फार्मर अवॉर्ड’

उदयपुर. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय के अंतर्गत स्थित बारानी कृषि अनुसंधान केंद्र पर संचालित बारानी क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय समन्वित कृषि अनुसंधान परियोजना(AICRPDA) के अंतर्गत आईसीएआर–केंद्रीय शुष्कभूमि कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CRIDA) के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान के राजसमंद जिले के लापसिया ग्राम निवासी प्रगतिशील किसान श्री हुक्मी चंद गाड़री को उनकी उत्कृष्ट कृषि तकनीकों के लिए ‘बेस्ट फार्मर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु पाठक, महानिदेशक (DG), ICRISAT, हैदराबाद एवं डॉ. वी.के. सिंह, निदेशक, ICAR-CRIDA द्वारा प्रदान किया गया। श्री हुक्मी चंद गाड़री द्वारा अपनाई गई प्रमुख तकनीकों में इन-सीटू जल संरक्षण हेतु वाइब्रो-चिज़ल हल द्वारा उप-मृदा में कठोर परत (हार्ड पैन) को तोड़ना, परिधीय बंडिंग, ढाल के अनुरूप बुवाई, मक्का फसल में सूखे की स्थिति में 1.0 प्रतिशत घुलनशील एनपीके (18:18:18) का छिड़काव तथा चना-मक्का अंतरफसल प्रणाली को अपनाना शामिल है। इन तकनीकों के माध्यम से जल संरक्षण, फसल उत्पादकता एवं किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस उपलब्धि पर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने इसे विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचार कृषि क्षेत्र में सतत विकास को नई दिशा देते हैं तथा विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करते हैं। अनुसंधान निदेशक डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन एवं किसानों की मेहनत के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो कृषि अनुसंधान की उपयोगिता सिद्ध करती है। क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. एस.एस. लखावत ने अपने संदेश में इसे बारानी कृषि क्षेत्र में नवाचार का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की सफलताएं अन्य किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। अंत में कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह, अनुसंधान निदेशक डॉ. अरविंद कुमार वर्मा एवं क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. एस.एस. लखावत ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि एवं ‘बेस्ट फार्मर अवॉर्ड’ प्राप्त करने पर बारानी कृषि अनुसंधान केंद्र, आरजिया, भीलवाड़ा के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. ललित कुमार छाता,  प्रोजेक्ट इंचार्ज(AICRPDA एवं NICRA) डॉ. के.सी. नागर एवं वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता श्री मयंक गोयल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह सम्मान न केवल श्री गाड़री की मेहनत और नवाचार का प्रमाण है, बल्कि बारानी कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीकों के प्रसार एवं किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में स्थापित हुआ है।
Read More
नारी शक्ति वंदन अधिनियम नए युग की शुरुआत : डॉ अलका मुंदडा 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम नए युग की शुरुआत : डॉ अलका मुंदडा 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रदेशव्यापी प्रेस वार्ता आयोजित उदयपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर समस्त राजस्थान प्रदेश में एक साथ प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व महिला मोर्चा की बैठक भी इसी विषय पर आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति रही। संपूर्ण राजस्थान में एक साथ आज ही प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जहां प्रदेश पदाधिकारी विधायक सांसद और स्थानीय महिला जन नेता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता का स्वागत करते हुए कहा कि देश के…
Read More
मुख्यमंत्री ने ली संसदीय संकुल परियोजना की समीक्षा बैठक, सांसद डॉ रावत ने पेश की संकुल की प्रगति रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने ली संसदीय संकुल परियोजना की समीक्षा बैठक, सांसद डॉ रावत ने पेश की संकुल की प्रगति रिपोर्ट

-सांसद डॉ रावत व गरासिया हुए बैठक में शामिल -आदिवासी क्षेत्र में आकांक्षी ग्रामों की रचना लाई जाएगी: मुख्यमंत्री उदयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के समन्वय में संसदीय संकुल परियोजना की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को जयपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीष, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत व राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया उपस्थित रहे। बैठक में वी सतीश ने द्वारा संकुल की संकल्पना, आदिवासी क्षेत्र में रोजगार के लिए पलायन की गंभीर समस्या व नीति आयोग के इस पर विचार प्रस्तुत किए। उपस्थित सांसदों द्वारा अपने संकुल की प्रगति रिपोर्ट पेश…
Read More
सांसद डॉ रावत को बांसवाडा के मुख्य वक्ता का दायित्व

सांसद डॉ रावत को बांसवाडा के मुख्य वक्ता का दायित्व

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत सांसद डॉ मन्नालाल रावत को बांसवाडा जिले के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का दायित्व दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वक्ता नियुक्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा हर वर्ग को साथ लेकर, 14 अप्रैल तक राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रमुख नेता बाबा साहेब के विचारों को जनता तक पहुँचा रहे हैं।
Read More
दादावाड़ी में ख़तरगच युवक परिषद की अहम बैठक, चातुर्मास को लेकर तैयारियां तेज

दादावाड़ी में ख़तरगच युवक परिषद की अहम बैठक, चातुर्मास को लेकर तैयारियां तेज

उदयपुर। दादावाड़ी परिसर में ख़तरगच युवक परिषद सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चातुर्मास को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य डॉ. विष्णु गोपाल ने की। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर खुलकर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व में ट्रस्ट मंडल के साथ हुई चातुर्मास संबंधी बैठक के संदर्भ में कई समितियों का पुनर्गठन किया गया। नई कार्यशैली और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से कई नए सदस्यों को समितियों में शामिल किया गया। साथ ही अन्य…
Read More
5 दिवसीय राजस्थान स्टेट अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता आज से

5 दिवसीय राजस्थान स्टेट अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता आज से

उदयपुर। राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की ओर से 5 दिवसीय राजस्थान स्टेट इन्दरसिंह बारहठ अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता 12 अप्रेल से राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं सुखाड़िया वि.वि.के टेनिस कोर्ट पर आयोजित होगी। जिला लाॅन टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं आयोजन सचिव डाॅ.दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि इस लान टेनिस प्रतियोगिता में 10,12,14,16 एवं 18 वर्ष की आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस अन्तर जिला प्रतियोगिता हेतु लगभग 15 जिलों जयपुर,अजमेर, बीकानेर,जोधपुर,चुरू,हनुमानगढ़,पाली,जालोर, आदि टीमों की प्रविष्टियंा प्राप्त हो चुकी है। ये मुकाबले आरसीए एवं सुविवि के टेनिस कोर्ट पर आयोजित होंगे।…
Read More
महात्मा ज्योतिबा फुले: महिला शिक्षा के अग्रदूत और समाज सुधार के प्रेरणास्रोत

महात्मा ज्योतिबा फुले: महिला शिक्षा के अग्रदूत और समाज सुधार के प्रेरणास्रोत

उदयपुर, 11 अप्रैल। महात्मा ज्योतिबा फुले भारतीय समाज सुधार आंदोलन के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना। उनका प्रसिद्ध ध्येय वाक्य—“विद्या बिना मति गई, मति बिना नीति गई…”—आज भी समाज के समग्र विकास का मार्गदर्शन करता है। 11 अप्रैल 1827 को पुणे में जन्मे ज्योतिबा फुले साधारण माली परिवार से थे। प्रारंभिक जीवन में ही माता के निधन और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने शिक्षा का महत्व समझा और 21 वर्ष की आयु में अपनी पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1840 में उनका विवाह सावित्रीबाई फुले से हुआ, जो आगे चलकर देश की…
Read More
महात्मा ज्योतिबा फूले को किया नमन, आदर्श अपनाने का संकल्प

महात्मा ज्योतिबा फूले को किया नमन, आदर्श अपनाने का संकल्प

चार दिवसीय डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों का आगाज उदयपुर, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश भर में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के चार दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती के अवसर पर हुआ। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फूले को पुष्पाजंलि अर्पित करने के कार्यक्रम हुए। उदयपुर में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ईडब्ल्यूएस कॉलेज स्तरीय कन्या छात्रावास में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरमा राम रहे।…
Read More
सामाजिक क्रांति के अग्रणी ज्योतिबा फुले देश के प्रेरणा पूंज: सामर

सामाजिक क्रांति के अग्रणी ज्योतिबा फुले देश के प्रेरणा पूंज: सामर

जयंती पर संगोष्ठी लघु फिल्म प्रदर्शन व पुष्पांजलि फुले दंपति के नाम पर मार्ग व मूर्तियां स्थापित करने का संकल्प उदयपुर . ज्योतिराव फुले जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडी चारण ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र साहू, देवनारायण…
Read More
अहंकार का धनुष टूटता है तभी सीता रूपी भक्ति वरमाला डालती है  : पुष्कर दास महाराज

अहंकार का धनुष टूटता है तभी सीता रूपी भक्ति वरमाला डालती है  : पुष्कर दास महाराज

- रामकथा में चौथे दिन राम सीता विवाह संपन्न हुआ   उदयपुर, 11 अप्रेल।  सर्वेश्वर महादेव मंदिर,डोरे नगर, सेक्टर 3 में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय रामकथा के चौथे दिन पुष्कर दास महाराज ने कहा राम की बाल लीला की व्याख्या करते हुए महाराज ने कहा जिस तरह प्रभु राम में बचपन से गुणों का सागर था उसी तरह आजकल बच्चों को सही संस्कार देने की जरूरत है। बच्चे की पहली गुरु मां होती है, आजकल बच्चे नशे की ओर ज्यादा प्रभावित हो रहे है। कथा के माध्यम से घर घर…
Read More
error: Content is protected !!