डाटा संकलन गवर्नेंस के बिना गुड गवर्नेंस संभव नहीं: प्रज्ञा केवलरमानी
-आईआईएम में मनाया गया 19वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस उदयपुर। भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रशांत चंद्र महालनोबिस की स्मृति में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं आईआईएम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 19 वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेम्पल सर्वेक्षण के 75 वर्ष थीम पर आयोजित सेमिनार में अतिथि संभागीय आयुक्त एवं आईआईएम की बोर्ड निदेशक प्रज्ञा केवलरमानी एवं जिला कलक्टर नमित मेहता ने दिप प्रज्वलित कर शुभारंभ कियाl संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी ने कहा कि डाटा संकलन गवर्नेंस के बिना गुड गवर्नेंस संभव नहीं हैl अनेक पोर्टल व एप…
