राजस्थान का वह गांव जहां बहनें पेड़ों को बांधती हैं राखी, डेनमार्क तक फैली पहचान
सुभाष शर्मा उदयपुर, 30 अगस्त: राजस्थान के उदयपुर जिले का पिपलांत्री गांव एक अद्भुत परंपरा के लिए प्रसिद्ध है, जहां हर साल राखी के मौके पर बहनें अपने भाई के साथ-साथ पेड़ों को भी राखी बांधती हैं। यह परंपरा न केवल गांव में बल्कि पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। यह परंपरा सदियों पुरानी है और यहां की बहनें राखी के दिन पेड़ों को राखी बांधकर उन्हें सुरक्षा का वचन देती हैं, ताकि पेड़ सुरक्षित रहें और बढ़ते रहें। इस गांव के लोग पेड़ों से एक अनूठा प्रेम रखते हैं और प्रकृति को संरक्षित करने के…
