udaipur

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारियां जोरो पर

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारियां जोरो पर

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगामी 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारी बैठक प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया के सानिध्य में श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र यज्ञ सेवा समिति, महाशिवरात्री महोत्सव समिति के अन्तर्गत गठित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों व ट्रस्ट की कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आज मंदिर पं्रागण स्थित रूद्राक्ष भवन में आहूत की। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्री पर्व की तैयारियां अंतिम रूप से चल रही है उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों द्वारा दर्शन लाभ लिया जाएगा। इस अवसर पर…
Read More
केबिनेट मंत्री मालवीया शनिवार को उदयपुर में

केबिनेट मंत्री मालवीया शनिवार को उदयपुर में

उदयपुर, 16 फरवरी। केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया शनिवार 18 फरवरी की रात्रि 8 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करेंगे तथा अगले दिन रविवार सुबह 8 बजे सागवाड़ा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Read More
कलक्टर की जनसुनवाई में उमड़े परिवादी 123 परिवादी पहुंचे, हाथों-हाथ 21 का किया निस्तारण कलक्टर बोले-हर परिवेदना को तसल्ली से सुन राहत दें अधिकारी

कलक्टर की जनसुनवाई में उमड़े परिवादी 123 परिवादी पहुंचे, हाथों-हाथ 21 का किया निस्तारण कलक्टर बोले-हर परिवेदना को तसल्ली से सुन राहत दें अधिकारी

उदयपुर 16 फरवरी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की बैठक में जिलेभर से आए परिवादियों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई दौरान बड़ी संख्या में परिवादी अपनी-अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक परिवेदनाएं लेकर पहुंचे। इस दौरान यहां पहुंचे 123 परिवादियों में से 21 परिवेदनाओं का हाथों-हाथ निस्तारण कर दिया गया वहीं शेष परिवेदनाओं को संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई दौरान जिला स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई कक्ष में एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े रहे। जिला स्तरीय…
Read More
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को उदयपुर होकर धरियावद जाएंगे

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को उदयपुर होकर धरियावद जाएंगे

उदयपुर 16 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार 18 फरवरी की सुबह 11 बजे विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुचेंगे। वे यहां से सुबह 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से प्रतापगढ़ के धरिवावद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Read More
महाराणा भूपाल सिंह की 139 वीं जयंती पर किया नमन आजादी के पूर्व महाराणा भूपाल सिंह ने मेवाड़ में शिक्षा की अलख जगाई

महाराणा भूपाल सिंह की 139 वीं जयंती पर किया नमन आजादी के पूर्व महाराणा भूपाल सिंह ने मेवाड़ में शिक्षा की अलख जगाई

उदयपुर 16 फरवरी / मेवाड़ के महाराणा भूपाल सिंह जी की 139वीं जयंती पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि के कुलपति सचिवालय के सभागार  में गुरूवार को कुलपति कर्नल प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. एसबी नागर, डॉ. आशीष नंदवाना ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि आजादी के पूर्व महाराणा भूपाल सिंह ने मेवाड़ के शहरी एवं आदिवासी अंचल में शिक्षा की अलख जगाई। संस्थापक जनुभाई ने महाराणा की प्रेरणा से ही 1937 में विद्यापीठ की…
Read More
एसपी शर्मा ने ईमानदार हेड कांस्टेबल को दिया प्रोत्साहन

एसपी शर्मा ने ईमानदार हेड कांस्टेबल को दिया प्रोत्साहन

उदयपुर, 15 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय में यातायात शाखा के ईमानदार हेड कांस्टेबल ख्यालीलाल को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से प्रभावित होकर प्रशस्ति देकर प्रोत्साहित किया। यातायात पुलिस उपाधीक्षक कुशाल सिंह चोरडि़या ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि गत दिनों यातायात शाखा में नियुक्त हेड कांस्टेबल ख्यालीलाल को फतहसागर झील किनारे यातायात व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक मोबाइल मिला जिसे उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल मालिक का पता करते हुए उसे लौटाया। एसपी शर्मा ने उनकी इस कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी की तारीफ की और कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है।
Read More
जिला कलक्टर रहे कोटड़ा क्षेत्र के दौरे पर

जिला कलक्टर रहे कोटड़ा क्षेत्र के दौरे पर

उदयपुर, 15 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा बुधवार को कोटड़ा क्षेत्र के सघन दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विकास कार्यों, नरेगा साईट्स और अन्य स्थानों का दौरा किया और अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। सरकारी कार्यालयों के देखे हाल: आज सुबह क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले कलक्टर ने कोटड़ा मुख्यालय पर स्थित उपखंड कार्यालय, उपकोष कार्यालय, पंचायत समिति और मेरपुर उप तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर आम जनों को दी जाने वाली सेवाओं और लंबित कार्यों के बारे में जानकारी ली और यहां संधारित होने वाले रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने…
Read More
राष्ट्रीय निगम योजना में ऋण आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी।

राष्ट्रीय निगम योजना में ऋण आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी।

उदयपुर, 15 फरवरी। राष्ट्रीय निगमों के तहत विभिन्न प्रकार के ऋणों के लिये अब 28 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगें। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन वर्ग के व्यक्तियों को निगम कार्यालय से स्वरोजगार हेतु वर्ष 2023-23 में विभिन्न योजनाओं में ऋण देने के लिये आवेदन लिए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि ऋण लेने के इच्छुक आवेदक द्वारा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा निगम वेब पोर्टल पर स्वयं या ई-मित्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।…
Read More
जिला कलेक्टर पहुंचे देबारी ग्रामीणों से किया संवाद क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जिला कलेक्टर पहुंचे देबारी ग्रामीणों से किया संवाद क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

उदयपुर 14 फरवरी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा मंगलवार की सुबह शहर के दौरे पर रहे। वे कल सुबह ही देबारी पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं पर जारी आंदोलन के तहत मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति जानी और ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनके द्वारा अवगत कराई गई विभिन्न समस्याओं और मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि देबारी क्षेत्र में रेलवे फाटक बंद करने पर ग्रामीणों के प्रदर्शन के साथ विभिन्न मांगों को लेकर 7 दिनों से आंदोलन जारी है। क्षेत्रवासी रेलवे फाटक बंद नहीं करने, आरयूबी, सर्विस रोड, अंडर पास बनाने की मांग कर रहे…
Read More
323 प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान शिक्षा से सृजनशीलता का विकास – प्रो. सारंगदेवोत युवा अपनी संस्कृति, सभ्यता, परम्परा को न भूले पढाई के साथ नैतिक और आध्यात्मिक मूल्य भी जरूरी

323 प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान शिक्षा से सृजनशीलता का विकास – प्रो. सारंगदेवोत युवा अपनी संस्कृति, सभ्यता, परम्परा को न भूले पढाई के साथ नैतिक और आध्यात्मिक मूल्य भी जरूरी

उदयपुर 30 जनवरी / मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर शहर कार्यकारिणी की ओर से मीरा मेदपाट भवन के प्रांगण में संभाग स्तरीय समाज के शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले  मेधावी विद्यार्थियों का  प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह करेलिया ने प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, समारेाह अध्यक्ष डॉ. युवराज सिंह झाला, तेजसिंह बांसी, बालुसिंह कानावत,  देहात अध्यक्ष  लाल सिंह झाला, लवदेव सिंह कुराबड, केशर सिंह सारंगदेवोत, हंसा  भुरावत, कुदन सिंह मुरोली…
Read More
error: Content is protected !!