उदयपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला)
-प्रदेश महामंत्री पहुंचे उदयपुर -राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायज़ा उदयपुर 19 दिसंबर/राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) उदयपुर के संयोजन में आगामी 21 दिसंबर को राबाउमावि रेजिडेंसी उदयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा लेने प्रदेश महामंत्री डॉ अशोक जाट उदयपुर पहुंचे। रेसला उदयपुर के जिलाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक गिरीश कुमार चौबीसा के अनुसार उदयपुर पहुंचने पर डॉ जाट का स्वागत किया गया इस अवसर पर उनके साथ चूरू मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा तथा रेसा पी प्रतिनिधि डॉ मोटाराम भादू भी उपस्थित रहे। स्वागत के बाद प्रदेश महामंत्री द्वारा…
