भाजपा संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की घोषणा और हर्षोल्लाह से मना प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर का जन्मदिन
उदयपुर ।। पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि 8 फरवरी को सभी शक्ति केंद्रों पर नए सीमांकन के आधार पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें आगामी रणनीति एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाध्यक्ष द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी घोषित की गई। 10 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 24 फरवरी को वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी एवं विचारक भानु कुमार कुमार शास्त्री की जन्मतिथि के अवसर पर विशेष…
