ग्राम उत्थान शिविर फलासिया में किसानों को मिली बड़ी सौगात, पॉलीहाउस व सोलर पम्प हेतु मिला लाखों का अनुदान
उदयपुर, 06 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से कृषक वर्ग सहित आमजन शिविरों का भरपूर लाभ मिल रहा है और वे मुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित सरकार की खुले दिल से सराहना कर रहे है। फलासिया में गुरुवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान उद्यान विभाग उदयपुर द्वारा किसानों को कृषि उन्नयन से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ देते हुए पॉलीहाउस निर्माण एवं सोलर पम्प स्थापना के कार्यादेश प्रदान किए गए। उद्यानिकी विभाग उपनिदेशक डॉ कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि बिछीवाड़ा क्षेत्र के किसान सूर्यप्रकाश मेघवाल एवं मगनलाल…
