Udaipur Views

विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे विविध आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे विविध आयोजन

उदयपुर 7 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाएगा। जिले मे ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर उल्लासपूर्वक एवं त्योहार के रूप मे किये जाने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने बताया कि समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन को आमंत्रित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित जिला स्तर पर गांधी ग्राउंड में प्रातः 7:30 बजे से जनजाति छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें तीरंदाजी, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात् जनजाति कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की…
Read More
उदयपुर में संभाग स्तरीय गांधी दर्शन आवासीय प्रशिक्षण शिविर दूधतलाई पर श्रमदान में साकार हुआ ‘गांधी दर्शन’

उदयपुर में संभाग स्तरीय गांधी दर्शन आवासीय प्रशिक्षण शिविर दूधतलाई पर श्रमदान में साकार हुआ ‘गांधी दर्शन’

उदयपुर, 1 अगस्त। शांति एवं अहिंसा निदेशालय द्वारा उदयपुर में सोमवार से तीन दिवसीय संभाग स्तरीय गांधी दर्शन आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज हुआ। इस वृहद आयोजन की शुरूआत सोमवार की सुबह दूधतलाई पर श्रमदान के साथ हुई। यहां वल्लभनगर विधायक श्रीमती प्रीति शक्तावत व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के नेतृत्व के शहर के प्रमुख गणमान्य लोगों, विभिन्न अधिकारियों, शहरवासियों एवं संभागियों ने श्रमदान कर गांधीजी के दर्शन अनुरूप स्वच्छता का संदेश प्रतिध्वनित किया। स्वच्छता संवारेगी शहर की सूरत:श्रमदान उपरांत अपने संबोधन में विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा कि देश-दुनिया में खुबसूरत शहर उदयपुर में लाखों की संख्या में पर्यटकों…
Read More
एएनएम रक्षा जैन को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

एएनएम रक्षा जैन को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

उदयपुर, 27 जुलाई। उदयपुर जिले में परिवार कल्याण में किए उत्कृष्ट कार्यों को बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर नवाजा गया। जिले के ग्रामीण एवं जनजातीय अंचल सराडा ब्लॉक के उपस्वाथ्य केंद्र बलवा पर कार्यरत एएनएम रक्षा जैन को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक पीपीआईयूसीडी लगाने पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी व एसीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ रागिनी अग्रवाल ने एएनएम रक्षा जैन को राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कृत होने पर बधाई देते हुए कहा की विभागीय कार्यों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।सीएमएचओ डॉ खराड़ी ने…
Read More
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, कलेक्टर ने ली बैठकअधिकाधिक राजीनामा योग्य राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के दिये निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, कलेक्टर ने ली बैठकअधिकाधिक राजीनामा योग्य राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के दिये निर्देश

उदयपुर, 27 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशन में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टेªट उदयपुर परिसर में स्थित डीओआईटीे कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर व अन्य राजस्व अधिकारीगण उपस्थित रहे ।प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने वीसी के माध्यम से समस्त उपखण्ड मजिस्टेªट को इस राष्ट्रीय लोक…
Read More
आईएमशक्ति निधि की जिला स्तरीय कार्यशालाग्रामीण महिला समूहों को सहकारिता के माध्यम से लाभान्वित करें- रेणु जयपाल

आईएमशक्ति निधि की जिला स्तरीय कार्यशालाग्रामीण महिला समूहों को सहकारिता के माध्यम से लाभान्वित करें- रेणु जयपाल

उदयपुर, 27 जुलाई। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजनान्तर्गत आईएमशक्ति निधि की जिला स्तरीय कार्यशाला बुधवार को महिला अधिकारिता आयुक्त रेणु जयपाल की अध्यक्षता में विज्ञान समिति सभागार में आयोजित हुई।कार्यशाला में आयुक्त जयपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों के सुदृढीकरण एवं महिलाओं को डेयरी, कृषि एवं ग्रामीण हस्तशिल्प उत्पादों के बारे में जानकारी ली एवं उनकी ब्राण्डिंग कर मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय उत्पादों को वृहद् स्तर पर विपणन करने पर मदद मिल सके। उन्होंने ग्रामीण महिला समूहों को सहकारिता के माध्यम से भी लाभान्वित करने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को इंदिरा…
Read More
पीएम किसान सम्मान निधि योजना, ई केवाईसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई

पीएम किसान सम्मान निधि योजना, ई केवाईसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई

उदयपुर 27 जुलाई। कृषकों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रत्येक कृषक को वार्षिक छह हजार रूपए की सहायता दी जाती है। इस सुविधा को भविष्य में जारी रखने के लिये भारत सरकार द्वारा  ई केवाईसी की प्रक्रिया को किया जाना अनिवार्य किया गया है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी कृषकों से अपील कर कहा है कि पीएम किसान में  ई केवाईसी  किए जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ऐसे में इस 31 जुलाई से पूर्व सभी कृषक पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी के माध्यम से निःशुल्क अथवा जन…
Read More
‘‘साइबर अपराध‘‘ विषय पर कार्यशाला का आयोजन

‘‘साइबर अपराध‘‘ विषय पर कार्यशाला का आयोजन

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशानुसार श्रीमती चेतना भाटी पुलिस उप अधीक्षक महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ, उदयपुर के मार्गदर्शन में विट्टी इंटरनेशनल स्कुल, सुखेर में ‘‘साइबर अपराध‘‘ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में श्रीमती चेतना भाटी पुलिस उप अधीक्षक महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ, उदयपुर द्वारा विधार्थियो का मार्गदर्शन करते हुए मानहानि, कंप्यूटर सिस्टम तक अधिकृत पहॅुच, ई-मेल तथा इंटरनेट फ्राॅड, साइबर बुलिंग, जैसे अपराधों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही इन अपराधों के दुष्परिणामों से भी विधार्थियों को अवगत करवाया गया व पोक्सो एक्ट व यातायात नियमों के बारे में भी विधार्थियों जानकारी दी गई। कार्यक्रम के…
Read More
कृषक उपहार योजना की लॉटरी निकाली किसानों को किया पुरस्कृत

कृषक उपहार योजना की लॉटरी निकाली किसानों को किया पुरस्कृत

उदयपुर, 26 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त मंडी समितियों के माध्यम से कृषकों के लिए जारी कृषक उपहार योजना के तहत उदयपुर कृषि उपज मण्डी की गठित समिति द्वारा लॉटरी मंगलवार को मंडी कार्यालय सभागार में निकाली गई। लॉटरी हेतु गठित कमेटी के अध्यक्ष एडीएम सिटी व मंडी प्रशासक श्रीमती प्रभा गौतम, कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक संजीव पण्ड्या व मंडी सचिव मदन लाल गुर्जर ने विभिन्न अधिकारियों, किसानों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मण्डी कार्यकर्ताओं के समक्ष विक्रय पर्ची एवं ई-पेमेन्ट पर जारी कूपनो की पृथक-पृथक लॉटरी निकाली।कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) उदयपुर के सचिव ने बताया कि…
Read More
स्वच्छता से खुशहाल जिन्दगी नाटक का मंचन सीसीआरटी द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान का समापन

स्वच्छता से खुशहाल जिन्दगी नाटक का मंचन सीसीआरटी द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान का समापन

उदयपुर, 26 जुलाई। सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ के अंतर्गत पाचं दिवसीय कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह के अवसर पर स्थानीय राजकीय गुरु गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के 200 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को नाटक के माध्यम से स्वच्छता व पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। नाटक का मंचन “द परफोरमर्स कल्चरल सोसाइटी” की टीम द्वारा किया गया। नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि हमें जिम्मेदार नागरिक बनकर स्थानीय बाजार, मॉल या कहीं पर भी कुछ खरीदारी करने जाएं तो सिंगल यूज प्लास्टिक को इन्कार कर हमेशा अपने साथ एक थैला जरूर…
Read More
महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चाविद्यालय नहीं जाने वाली बालिकाओं के सपनो को उड़ान देने के लिए हो नवाचार-कलक्टर

महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चाविद्यालय नहीं जाने वाली बालिकाओं के सपनो को उड़ान देने के लिए हो नवाचार-कलक्टर

उदयपुर, 26 जुलाई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कलक्टर ने महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ महिलाओं एवं बेटियों को प्रोत्साहित करने वाले अन्य संबंधित विभागों के साथ चर्चा करते हुए इनकी सुरक्षा के साथ इनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।कलक्टर ने इस योजना के अंतर्गत जिले में विद्यालय नहीं जाने वाली बालिकाओं के सपनो को उड़ान देने के लिए नवाचार के रूप में रूबरू कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं की जिला कलेक्टर व ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी…
Read More
error: Content is protected !!