विज्ञान समिति चल प्रयोगशाला के उपकरणों से प्रयोग कर लखावली राजकीय विद्यालय के छात्र हुए लाभान्वित।
उदयपुर । विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य मैं विज्ञान समिति के वैज्ञानिकों द्वारा चल प्रयोगशाला के उपकरणों से प्रयोग कर लखावली में दो राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को नये प्रयोग दिखाते हुए उन में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न की गई | मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इ. आर के चतुर, डॉ आर के गर्ग, डॉ के पी तलेसरा, एम पी जैन, डॉ डॉ रेणु भंड़ारी, ए के जैन, शांति लाल भंडारी, डॉ गीता सिंह, पंकज की टीम लखावली के विद्यार्थियों से विज्ञान दिवस पर परिचर्चा के साथ अविस्मरणीय प्रयोग कराये जिनमे प्रमुख प्रकाश का परावर्तन - अपवर्तन,…
