विट्टी इंटरनेशनल स्कूल के नए छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने पदों की शपथ ली
शपथ ग्रहण समारोह : भविष्य के नेताओं को सशक्त बनाना उदयपुर, 12 जुलाई। विट्टी इंटरनेशनल स्कूल, उदयपुर में शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने पदों की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापिका प्रीति सोगानी, प्रधानाचार्य बीजो कुरियन ने छात्रों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया और उन्हें प्रोत्साहित किया। समारोह में दीप प्रज्ज्वलन,श्लोक,मंत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नए छात्र नेताओं को सैश, स्कार्फ और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ के सदस्यों को अपने कर्तव्यों को ईमानदारी, निष्ठा और…
