महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
भीलवाड़ा, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि एवं इसके अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों/कार्यक्रमों के दोरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट श्री आशीष मोदी ने आदेश जारी कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है। हरणी महादेव मेला,भीलवाड़ा के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा श्री विनोद कुमार, सिटी कोतवाली एवं भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार करेडा श्री हरेन्द्र सिंह चौहान, प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार नगर विकास न्यास श्री बेणी प्रसाद सरगरा, सुभाष नगर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार भू.अ. श्री आशीष सोनी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट समकक्ष वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से…
