एक माह में होगा एमबी हॉस्पिटल का कायाकल्प संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
उदयपुर, 30 जनवरी। जी-20 शेरपा बैठक के लिए जब जिला प्रशासन पूरे शहर को चमका सकता है तो आप एक हॉस्पिटल को क्यों नहीं चमका सकते, मुझे एक महिने में हॉस्पीटल की सूरत बदली हुई दिखनी चाहिए, इसके लिए जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाओ और कार्य पूरा करो। यह निर्देश संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने सोमवार को दोपहर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के बैठक सभागार में एमबी चिकित्सालय और आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्साधिकारियों व राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। संभागीय आयुक्त भट्ट ने पीडि़त मानवता की सेवा के लिए चिकित्सालय को…
