होली पर राजससंघ में सजे वन धन उत्पादों के स्टॉल, हर्बल गुलाल को मिली खास सराहना
उदयपुर, 17, फ़रवरी। होली पर्व के अवसर पर राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास सहकारी संघ (राजससंघ), राजस्थान सरकार के मुख्यालय, प्रताप नगर, उदयपुर में राजस्थान में संचालित वन धन विकास केन्द्रों द्वारा निर्मित हर्बल उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टॉल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हर्बल गुलाल, जंगली शहद, हर्बल साबुन, सफेद मुसली, विभिन्न प्रकार के शरबत एवं अन्य वनोपज आधारित उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। स्टॉल पर स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा जनजातीय समुदाय की पारंपरिक ज्ञान एवं प्रप्राकृतिक संसाधनों से तैयार किए गए उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की गई तथा इन उत्पादों की मांग में उत्साहजनक वृद्धि…
