प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: एमडी फैक्ट्री कांड का मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी रोहित चढ़ा हत्थे

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: एमडी फैक्ट्री कांड का मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी रोहित चढ़ा हत्थे

प्रतापगढ़ 05 फरवरी। प्रतापगढ़ जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतापगढ़ पुलिस ने शहर के बीचों-बीच चल रही एमडी (मेफेड्रोन) बनाने की फैक्ट्री के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी रोहित मोगरा जैन को गिरफ्तार कर लिया है। क्या था पूरा मामला एसपी बी आदित्य ने बताया कि 2 फरवरी की रात को कोतवाली पुलिस ने वाटर वर्क्स रोड पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। यहाँ एक किराना स्टोर और अनाज गोदाम की आड़ में एमडी ड्रग्स बनाने की अवैध…
Read More
प्रतापगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा: ऑपरेशन मिलाप के तहत मात्र 20 दिन में 108 परिवारों की लौटाई खुशियां

प्रतापगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा: ऑपरेशन मिलाप के तहत मात्र 20 दिन में 108 परिवारों की लौटाई खुशियां

प्रतापगढ़  4 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में जिले में अपनों से बिछड़े लोगों को वापस लाने के लिए एक विशेष अभियान का आगाज किया गया। 11 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक चले इस सघन अभियान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और विशेष महिला अपराध अनुसंधान यूनिट के एएसपी बलबीर सिंह के प्रभावी मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। इस दौरान जिले के समस्त थानों में विशेष टीमों का गठन कर गुमशुदाओं की तलाश के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। चार राज्यों में फैलाया पुलिस का जाल एसपी आदित्य ने बताया कि…
Read More
मुख्यमंत्री की पहल : मिड डे मील में सप्ताह में एक दिन मिलेगा बच्चों की पसंद का भोजन , हर गुरुवार को फलों का वितरण

मुख्यमंत्री की पहल : मिड डे मील में सप्ताह में एक दिन मिलेगा बच्चों की पसंद का भोजन , हर गुरुवार को फलों का वितरण

प्रतापगढ़ : 18 नवम्बर : राज्य सरकार ने अब सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील का मेन्यू निर्धारित किया है। इसके तहत सप्ताह में एक दिन स्कूल प्रबंधन बच्चों को अपनी पसंद का भोजन खिला सकेगा। इसमें निर्धारित मेन्यू से अलग भोजन भी बच्चों को मिल सकेगा। सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील के भोजन में सप्ताह में एक दिन निर्धारित मेन्यू से अलग भोजन भी परोसा जा सकेगा। मिड डे मील आयुक्त की ओर से सोमवार से शनिवार तक का मेन्यू निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसमें एक दिन स्कूल…
Read More
निबंध, पोस्टर, कविता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता की अंतिम तिथि अब 25 नवंबर तक

निबंध, पोस्टर, कविता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता की अंतिम तिथि अब 25 नवंबर तक

विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार प्रतापगढ़,18 नवंबर। समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं की स्थिति, लैंगिक समानता एवं महिला अपराधों को रोकने में सामाजिक भागीदारी को प्रकाशित करने के उद्देश्य से महिला अधिकारिता विभाग प्रतापगढ़ द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत निबंध, कविता, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। सहायक निदेशक महिला अधिकारिता नेहा माथुर ने बताया की प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां जमा करवाने की अंतिम तिथि पूर्व में 18 नवंबर थी जिसे अब 25 नवंबर कर दिया गया है। प्रतियोगिता में 12 से 21 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकते हैं। पोस्टर चित्रण प्रतियोगिता…
Read More
रोजगार सहायता शिविर 30 को

रोजगार सहायता शिविर 30 को

प्रतापगढ़, 28 अगस्त। जिला रोजगार कार्यालय प्रतापगढ़ (अन्य सहभागी जिला उद्योग केन्द्र, आईटीआई एवं आर.एस.एल.डी.सी. प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार सहायता शिविर का आयोजन पीजी कॉलेज में स्थित ऑडिटोरियम प्रतापगढ़ में 30 अगस्त, शुक्रवार को प्रातः 11 से 3 बजे तक किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र से 10 संस्था के नियोजक आकर बेरोजगार आशार्थी को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। जिला रोजगार अधिकारी भेरुलाल मीणा ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10 वीं उर्तीण एवं आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष के आशार्थी शिविर में भाग ले सकते हैं।
Read More
मोबाईल रिपेयरिंग एंड सर्वीस प्रशिक्षण प्रारम्भ

मोबाईल रिपेयरिंग एंड सर्वीस प्रशिक्षण प्रारम्भ

प्रतापगढ़, 23 अगस्त। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान प्रतापगढ़ की ओर से मोबाईल रिपेयरिंग एंड सर्वीस प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जा रहा है जिसके आवेदन 16 से 31 अगस्त तक किये जा रहे है। बीएसवीएस के निदेशक ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अंकतालिका, आधारकार्ड, राशनकार्ड, पासपोर्ट फोटो 3, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक की पासबुक दस्तावेज के साथ कार्यालय समय प्रातः 9ः30 से सायं 6 बजे तक संस्थान में आकर कर अपना आवेदन कर सकते है। प्रशिक्षण पुर्णतया निशुल्क है तथा आवासीय व भोजन सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ साथ प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा…
Read More
आईटीआई के ट्रेड और व्यवसायिक कौशल शिक्षा की दी जानकारी

आईटीआई के ट्रेड और व्यवसायिक कौशल शिक्षा की दी जानकारी

प्रतापगढ़, 23 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नकोर में कौशल विकास के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ के तकनीकी विशेषज्ञों को तकनीकी शिक्षा के बारे में जानकारी देने के लिए प्रधानाचार्या पूजा अहरोदिया द्वारा आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ से आये अनुदेशक महेश कुल्मी, मनीष मौड़ तथा सहयोगी लोकेश, चंद्रपाल शर्मा की टीम के द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को विभिन्न ट्रेडों के तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की गई तथा तकनीकी कौशल प्राप्त करने के बाद विभिन्न राजकीय तथा निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर…
Read More
निरीक्षण के दौरान गंदे चादर पर सोती मिली प्रसूता, सीएमएचओ ने फटकार लगाकर बदलवाई चद्दर

निरीक्षण के दौरान गंदे चादर पर सोती मिली प्रसूता, सीएमएचओ ने फटकार लगाकर बदलवाई चद्दर

प्रतापगढ़। अस्पतालों में व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की कवायद  जारी है। ताजा मामला सीएचसी पीपलखूंट से जुड़ा हुआ है। यहां प्रसूताओं को गंदी चादरों पर सुलाया गया था, जिसको देखकर सीएमएचओ डाॅ जीवराज मीणा भड़क गए। उन्होंने इंचार्ज को फटकार लगाते  हुए तुरंत गंदी चादरो को वार्ड से बाहर निकलवाया और प्रसूताओं के लिए नई धुली हुई चद्दर लगवाया। सीएमएचओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अस्पतालों में रोगियों को गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं और सुविधाएं मिले है। इसको लेकर लगातार जिला कलक्टर महोदय निरीक्षण और निर्देश जारी कर रही है। ऐसे में गुरूवार को जब अस्पताल का…
Read More
जिला कलेक्टर ने ली रात्रि चौपाल

जिला कलेक्टर ने ली रात्रि चौपाल

प्रतापगढ़,22 अगस्त। रात्रि चौपाल के आयोजन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने सुहागपुरा के सेमलिया में रात्रि चौपाल आयोजित की। जिसमें राउमावि सेमलिया में एडीएम विनय पाठक सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे। रात्रि चौपाल में, जिला कलक्टर ने आमजन से उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी समस्याओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। आमजन ने बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी समस्याओं के बारे में जिला कलेक्टर को बताया। जिला कलक्टर ने इन समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और नियमानुसार…
Read More
पीपलखूंट में छात्रावास की बालिकाओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

पीपलखूंट में छात्रावास की बालिकाओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

प्रतापगढ़,22 अगस्त। बालिकाओं के आत्म-विश्वास बढ़ाने एवं उन्हें सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्र्तगत जिले के सभी उपखण्डों पर छात्रावास में अध्यनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाना हैं। इस क्रम में पीपलखूंट स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सावित्री बाई फुले छात्रावास पीपलखूंट की बालिकाओं को 5 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम अटल सेवा केन्द्र में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ  जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया द्वारा किया एवं बालिकाओं को आत्रमरक्षा की आवश्यकता एवं इसकी महत्वता के बारे बताया । साथ ही परामर्शदाता एवं ट्रेनर को बालिकाओं को गुड टच बेड टच, गुड…
Read More
error: Content is protected !!