कैट विमेन विंग उदयपुर द्वारा वर्ल्ड कैंसर डे पर फतेहसागर पर आयोजित हुई भव्य कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन
- कैट विमेन विंग उदयपुर व पारस हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन उदयपुर, 3 फरवरी। कैट विमेन विंग उदयपुर एवं पारस हेल्थ के संयुक्त तत्वाधान में वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन फतेहसागर झील पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उदयपुर वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि वर्तमान समय में असंतुलित खानपान, तंबाकू एवं नशे का सेवन, बढ़ता वायु एवं जल प्रदूषण, मानसिक तनाव, शारीरिक निष्क्रियता और अनियमित दिनचर्या कैंसर…
