स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम – सोशल मीडिया पर सही-गलत के भेद से रूबरू हुए विद्यार्थी
उदयपुर 3 फरवरी| जिले के राजकीय विद्यालयों में आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर सत्र आयोजित किए गए जिसमें विद्यार्थियों को सोशल मीडिया सही व भ्रामक सूचनाओं में भेद से परिचय कराया गया। डाइट प्रिंसिपल शीला काहाल्या के अनुसार आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में डाइट उदयपुर के विद्यालयों में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है जिसके तहत आज विद्यालयों में साप्ताहिक कैलेंडर अनुसार फरवरी माह के प्रथम सप्ताह की प्रदत्त थीम पर एक्टिविटी आयोजित की गई। कार्यक्रम के जिला उप समन्वयक त्रिभुवन चौबीसा के अनुसार…
