पर्यावरण संरक्षण व सिंधी एकता के संदेश के साथ निकलेगी ‘सिंधी एकता रैली’,15 को फतेहसागर पर होगा वॉकाथॉन आयोजन
उदयपुर। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के पावन जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य में इस वर्ष सिंधी समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सिंधी एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु भव्य सिंधी एकता रैली एवं वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समाज के कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक संजय खथूरिया ने बताया कि शहर के सभी सिंधी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 15 मार्च 2026, रविवार को प्रातःकाल फतेहसागर झील क्षेत्र में यह विशेष आयोजन किया जाएगा।…
