उदयपुर

बकाया जल बिल न भरने वालों पर गिरेगी गाज

बकाया जल बिल न भरने वालों पर गिरेगी गाज

विभाग ने दी कनेक्शन काटने व कानूनी कार्यवाही की चेतावनी उदयपुर, 11 फरवरी। शहर में जल बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विभाग ने उदयपुर शहर के नगर खण्ड प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के उन उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी जारी की है, जिनका जल राजस्व लंबे समय से बकाया है। अधिशाषी अभियन्ता विमल प्रकाश सिसौदिया द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक श्रेणियों के सभी बकायादारों को 7 कार्यदिवसों के भीतर अपनी बकाया राशि अनिवार्य रूप से जमा कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित…
Read More
जागरूकता कार्यशाला आयोजित

जागरूकता कार्यशाला आयोजित

उदयपुर, 11 फरवरी। महिला अधिकारिता विभाग के अंतर्गत विकल्प संस्थान द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना नाई से विधिक परामर्शदाता ममता गोस्वामी और गोगुंदा सुपरवाइज़र सीमा चौहान द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगुंदा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सुपरवाइजर सीमा चौहान द्वारा बालक बालिकाओं को शिक्षा सेतु योजना की जानकारी देते हुए निःशुल्क कंप्युटर शिक्षा के बारे में बताया गया। इसके अलावा विवाह की सही उम्र, बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई। महिला सलाह सुरक्षा केंद्र से विधिक परामर्शदाता ममता गोस्वामी द्वारा बालिकाओं को केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए…
Read More
राजस्व अर्जन के तय लक्ष्य समय पर प्राप्त हों- संभागीय आयुक्त केवलरमानी

राजस्व अर्जन के तय लक्ष्य समय पर प्राप्त हों- संभागीय आयुक्त केवलरमानी

उदयपुर, 11 फरवरी। संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टरों एवं विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व अर्जन से जुड़े विभागों की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष के अंत से पहले राजस्व अर्जन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर से संबंधित सभी प्रक्रियाएं एवं आवश्यक औपचारिकताएं तय समयसीमा…
Read More
राजस्थान बजट 2026-27

राजस्थान बजट 2026-27

उदयपुर के लिए खुले सौगातों के द्वार, आधारभूत ढांचे और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार उदयपुर, 11 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास को लेकर संकल्पित है। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री सुश्री दीया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में अपनी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत किया। वर्ष 2026-27 के बजट में उदयपुर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण और दूरगामी घोषणाएं की गई हैं। इसमें उदयपुर में यातायात सुधार, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उदयपुर से जुड़ी प्रमुख बजट घोषणाएं यातायात और बुनियादी…
Read More
जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

जयपुर में राज्यपाल श्री बागड़े ने प्रदान किया अवार्ड 18वीं स्काउट-गाइड जम्बूरी के सफल आयोजन के लिए मिला सम्मान उदयपुर, 11 फरवरी। स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा, जयपुर में बुधवार के आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह में उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता को राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने भारत स्काउट-गाइड के सर्वाच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलिफेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव पी.सी.जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उदयपुर जिले के सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने…
Read More
बजट आर्थिक संरचना को मजबूत करने और दीर्घकालिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी दस्तावेजः डाॅ. निर्मल कुणावत

बजट आर्थिक संरचना को मजबूत करने और दीर्घकालिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी दस्तावेजः डाॅ. निर्मल कुणावत

उदयपुर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉ. निर्मल कुनावत का कहना है कि राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट, जिसका कुल आकार लगभग 21.52 लाख करोड़ रूपयें है जो राज्य की आर्थिक संरचना को मजबूत करने और दीर्घकालिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी दस्तावेज है। इसमें बुनियादी ढांचे, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में ठोस वित्तीय प्रावधान किए गए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव उदयपुर सहित पूरे प्रदेश पर पड़ेगा। पेयजल योजनाओं के लिए लगभग 6,800 करोड़ रूपयें का प्रावधान किया गया है, जिसके अंतर्गत हजारों गांवों में नल कनेक्शन विस्तार का…
Read More
महाशिवरात्रि मेला महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में

महाशिवरात्रि मेला महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में

फतहनगर। मंगलवार को नीलकंठ महादेव विकास समिति की कमेटी के सदस्यों द्वारा मेले में रंग रोगन,साफ सफाई,पेयजल,(प्लॉटिंग का कार्य शुरू कर पूर्ण किया गया। मेले में दुकान आवंटन हेतु सदस्यों द्वारा लाइनिंग और पाउडर डालकर मैप तैयार किया गया जिसमें मनिहारी, खाने-पीने की दुकान, बर्तन, डॉलर, चकरी,झूला की दुकानों का मैप तैयार कर पाउडर डाला गया। बुधवार को 10:00 बजे से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। मेले में पार्किंग व्यवस्था हेतु ओपन टेंडर की प्रक्रिया प्रातः 11:00 से शुरू की जाएगी।
Read More
सांसद गरासिया के प्रश्न पर जवाब: आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के लिए सिफारिशें 18 महीने के भीतर आएगी: वित्त राज्य मंत्री

सांसद गरासिया के प्रश्न पर जवाब: आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के लिए सिफारिशें 18 महीने के भीतर आएगी: वित्त राज्य मंत्री

-राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने मांगी थी जानकारी उदयपुर। सरकार ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के गठन के लिए 3 नवंबर 2025 को संकल्प अधिसूचित किया है, जो इसके गठन के 18 महीने के भीतर केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के विभिन्न मामलों जैसे वेतन, भत्ते, पेंशन आदि पर अपनी सिफारिशें देगा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के संबंध में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया द्वारा पूछे गए लिखित प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। सांसद गरासिया ने यह प्रश्न किया कि केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों, पेशन तथा सेवा…
Read More
बजट में कला, साहित्य, संगीत और पर्यटन को मिले विशेष प्राथमिकता: मुकेश माधवानी

बजट में कला, साहित्य, संगीत और पर्यटन को मिले विशेष प्राथमिकता: मुकेश माधवानी

उदयपुर। राजस्थान सरकार के आगामी बजट को लेकर शहर के समाजसेवी एवं उद्योगपति मुकेश माधवानी ने अपनी अपेक्षाएं साझा करते हुए सरकार से विशेष आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि झीलों की नगरी उदयपुर की अर्थव्यवस्था और पहचान का मुख्य आधार कला, साहित्य, संगीत, संस्कृति और पर्यटन है, अतः इस बार के बजट में इन क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिए। संगीत संग्रहालय के लिए बजट प्रावधान की मांग मुकेश माधवानी ने उदयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर जोर देते हुए कहा कि शहर में एक अत्याधुनिक संगीत संग्रहालय की स्थापना के लिए विशेष बजट की मांग है।…
Read More
महात्मा गांधी विद्यालय : साइकिल वितरण एवं विदाई समारोह संपन्न

महात्मा गांधी विद्यालय : साइकिल वितरण एवं विदाई समारोह संपन्न

फतहनगर। नगर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का नि:शुल्क साइकिल वितरण एवं बोर्ड परीक्षार्थियों की विदाई का समारोह मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह में श्री द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल, श्री कृष्णा महावीर गौशाला के जगदीशचन्द्र मूंदड़ा, व्यावसायी कैलाश खंडेलवाल इत्यादि बतौर अतिथि मंचासीन थे। संस्था प्रधान मीनाक्षी एवं स्टाफ द्वारा अतिथि स्वागत किया गया। बोर्ड परीक्षार्थियों को भयरहित होकर परीक्षा देने एवं अच्छे अंक लाने हेतु शिक्षिकाओं ने गुर बताएं। बालिकाओं ने अपने अनुभव शेयर किए तथा परीक्षा परिणाम उन्नयन को लेकर आश्वस्त किया। विदा लेने…
Read More
error: Content is protected !!