विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण

उदयपुर, 7 नवम्बर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा कोरोमण्डल इंटरनेशनल लिमिटेड, मादरी, उदयपुर का शैक्षिक भ्रमण किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अंजना गौतम के मार्गदर्शन एवं डॉ संध्या पठानिया, डॉ.शिवानी स्वर्णकार एवं डॉ. पूर्णिमा सिंह के निर्देशन में स्नातकोत्तर एवं तृतीय वर्ष की 30 छात्राओं ने भाग लिया। कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड के मोहम्मद फैजल (ईएचएस), कुणाल पांडे (प्रोडक्शन हेड), मयूर जोशी (मैकेनिकल हेड) एवं देबबराता मन्ना (एचआर हेड) ने छात्राओं को सिंगल फास्फेट उर्वरक के कच्चे माल, उत्पादन की प्रक्रिया, मशीन के रखरखाव, श्रमिकों की आवश्यकता, प्रदूषण के नियंत्रण से संबंधित बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। छात्राओं को उद्योग में उर्वरक के निर्माण के स्तरों की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!