पार्श्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर शक्र स्तव अभिषेक हुआ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। श्री नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल की ओर से रत्न विजय म.सा.प्रन्यास प्रवर निरागरत्न विजय म.सा. एवं साध्वी कीर्ति रेखाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में न्यू नवरत्न कॉम्पलेक्स स्थित जीरावाला पार्श्वनाथ मन्दिर प्रांगण में सात दिवसीय महोत्सव मे पंचम दिवस अठम तप आराधना जारी है। पार्श्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक निमित्त शक्र स्तव अभिषेक हुआ। जिसमें पार्श्व नाथ भगवान को 273 मंत्रोच्चार के साथ 35 दुर्लभ औषधियों से स्नान कराया गया। इसका लाभ विनीता जी गौरव जी कोठारी परिवार अरनोद ने लाभ लिया।.
उदित शाह ने बताया कि उदयपुर मंे ऐसा आयोजन पहली बार हो रहा है।.शक्र स्तव अभिषेक टीम द्वारा शुद्धिकरण कराया गया। संगीतकार मंथन भाई शाह द्वारा भव्य भक्ति की गईं।. प्रभु के अखंड दीपक जाप से शुरू हुई। श्री नाकोड़़ा पार्श्व प्रभु कि आराधना 325 तपस्वी 3 दिन उपवास के साथ अखंड जाप करेंगे।
मनीष डूंगरवाल ने बताया कि इससे पूर्व पन्यास प्रवर समर्पित रत्न विजय एवं निराग रत्न विजय साध्वी कीर्ति रेखा श्रीजी कि निश्रा मे कल सुबह 9.30 बजे युवाओं के लिए विशेष प्रवचन रखे गए है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!