घट स्थापना के साथ नवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठान एवं आयोजन हुए शुरू

फतहनगर। रविवार को घट स्थापना के साथ ही नगर के मंदिरों एवं शक्तिपीठों पर धार्मिक अनुष्ठान एवं आयोजन शुरू हो गए। नगर के आवरीमाता शक्तिपीठ पर घट स्थापना विधि विधान से की गयी। दिन भर श्रद्धालु भक्तों का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। विभिन्न मंदिरों पर रामधुन एवं अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो गए। सिद्ध हनुमान मंदिर पर रविवार को दोपहर में अखण्ड सुन्दरकाण्ड पाठ पूजन के साथ प्रारम्भ किया गया। इधर इंटाली गांव के बस स्टैंड पर गरबा पाडाल सजाया गया जहां आज से गरबा के आयोजन शुरू हो गए। गरबा मंडल की ओर से माता का दरबार सजाया गया जिसमे आकर्षक रोशनी से पंाडाल जगमगा उठा। यहां पर 9 दिनों तक गरबा खेला जाएगा,वहीं अन्य देवस्थानों पर भी घट स्थापना की गई जिसमें नया पालका देवरा, चामुंडा माता मंदिर, नारसिंह माता मंदिर, खेड़ा खुट माता मंदिरों में घट स्थापना की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!