रेसा जिला सम्मेलनः गैर शैक्षणिक कार्यों एवं प्रधानाचार्य पर अनुचित दबाव बनाने का किया पुरजोर विरोध

फतहनगर। रविवार को सवीना ग्राम नेला में राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) का जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के अंतर्गत उपस्थित समस्त शिक्षा अधिकारियों ने वर्तमान परिदृश्य में राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में चल रही अभिनव योजनाएं जैसे मिशन स्टार्ट,राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम, स्कूल आफ्टर स्कूल कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण योगदान देकर विद्यार्थी हित में इन्हें विद्यालय में विभाग की मंशा अनुसार क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विभिन्न प्रशासनिक उच्च अधिकारियों द्वारा शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य (पीईईओ) को विभिन्न गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न करने का विरोध किया गया क्योंकि इन कार्यों से विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियां बाधित हो रही है। इसके अतिरिक्त उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्रधानाचार्यो (पीईईओ) पर अनुचित तरीके से नोटिस एवं अनर्गल आदेशों के माध्यम से मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है जिससे उनकी कार्य क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उपस्थित समस्त सदस्यों ने किसी भी स्थिति में ऐसे अनुचित आदेशों तथा नोटिस का एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया एवं भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं पर संबंधित उच्च अधिकारी का घेराव करने का एवं न्यायालय की शरण लेने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में वीरेंद्र यादव एडीपीसी,रेसा जिला अध्यक्ष डॉ.नरेंद्र टाक व उपाध्यक्ष देवेंद्र मेघवाल, तरन्नुम पठान,पंकज भिंडर सहित रेसा के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंत में जिला मंत्री मुकेश पंड्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!