नाथद्वारा में आयोजित होने वाले रसराज महोत्सव 2023 के पोस्टर का विमोचन

राजसमन्द 22 जुलाई। जिला प्रशासन, विश्वास संस्थान एवं ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण (रूडा) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर के हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन एवं प्रदर्शनी रस राज महोत्सव 2023 का पोस्टर विमोचन राजसमंद ज़िला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने किया। इस महोत्सव का आयोजन 29 जुलाई से 4 अगस्त तक होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरण शर्मा, उपखंड अधिकारी नाथद्वारा मनमोहन शर्मा और निदेशक विश्वास संस्थान शेखर कुमार, दिनेश श्रीमाली, संयोग यादव उपस्थित रहे।
ज़िला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी की प्रेरणा से नगर के शिव मूर्ति परिसर में सात दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के ख्यातनाम हस्तशिल्पी अपने बेहतरीन उत्पादों के साथ भाग लेंगे।
रसराज महोत्सव श्रीनाथ क्राफ्ट बाजार में आगंतुकों के मनोरंजन हेतु रोजाना सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें पर्यटन विभाग राजस्थान के सहयोग से विभिन्न ख्यातनाम कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
राष्ट्रीय स्तर के इस हस्तशिल्प महोसत्व में देश के विभिन्न प्रदेशों की लगभग 100 से अधिक स्टॉल्स द्वारा हस्तशिल्प की बेजोड़ कलाकृतियां , रंग बिरंगे परिधान, बांस व बेंत के फर्नीचर, टेराकोटा, लखनऊ की चिकनकारी, जयपुर की ब्लू पोटरी, बंधेज, सहारनपुर का फर्नीचर, बनारसी साड़ियां, सहित मिट्टी व चमड़े के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।
जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने रसराज महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के हस्तशिल्प मेले का उद्देश्य यह है कि देश के विभिन्न प्रांतों के शिल्पकारों को उनके उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विपणन के लिये एक मंच उपलब्ध करवाना है ।
रसराज महोत्सव का आयोजन प्रभु श्रीनाथजी की पावन नगरी नाथद्वारा में किया जा रहा है नाथद्वारा में प्रतिदिन हजारों पर्यटक एवं दर्शनार्थी आते है और मेला स्थल भी नगर के 100 फिट रोड स्थित शिव प्रतिमा के पास रख गया है।
रसराज महोत्सव श्रीनाथ क्राफ्ट बाजार 2023 में हस्तशिल्प उत्पात वाजिब दामो में मिलेंगे, वहीं आभूषणों एवं वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला के साथ किड्स जोन ओर स्वादिष्ठ खान पान के लिये फूड कोर्ट भी बनाया जा रहा है।मेले में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है और समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है।
कलक्टर सक्सेना ने पैदल-पैदल शहर का किया दौरा 
निरीक्षण में मिली खामियों को तुरंत दुरुस्त करने के दिए निर्देश
राजसमंद 22 जुलाई। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने नवीन पहल करते हुए पैदल-पैदल राजसमंद शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार की खामियां दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलक्टर सक्सेना ने इस दौरान बस स्टैंड का विजिट कर व्यवस्थाओं को देखा।
उन्होंने बस स्टैंड स्थित इंदिरा रसोई तथा राज नगर इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आम व्यक्ति की तरह प्रवेश लिया और स्वयं खाना खाकर गुणवत्ता की जांच की। कलक्टर ने इंदिरा रसोई की व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि जाहिर की। जिला कलेक्टर ने नोचौकी पाल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई के दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने आम लोगों से भी बात की और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!