प्रतापगढ़ : जिला कलक्टर ने किया जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
प्रतापगढ़,5 जून। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया द्वारा बुधवार को  प्रतापगढ़ के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीन शहरी पेयजल योजना प्रतापगढ़ तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 30 गांव की क्षेत्रीय पेयजल योजना हेतु जाखम बांध स्थित इंटेकवेल, इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन चोरमगरा तथा टांडा स्थित एनरूट गांवो की क्षेत्रीय पेयजल योजना हेतु निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने कहा पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा की आमजन की समस्याओं का समाधान शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान  विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा संवेदक मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!