उदयपुर। एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट भारतीय पत्रकार ऐआईजे के देशभर के पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मान समारोह राजस्थान के झीलो की नगरी उदयपुर में संपन्न हुआ।
संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. चेतन ठठेरा ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट राष्ट्रीय सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों के पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता, समाज और राजनीति पर चर्चा की साथ ही वर्तमान स्थिति में पत्रकारों का सम्मान उनकी सुरक्षा पर भी सवाल उठाया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण भारत सरकार एनएसएससी सदस्य पूर्व सभापति नगर परिषद डूंगरपुर के के के गुप्ता थे। जबकि विशिष्ट वक्ता डीजीआना न्यूज चैनल के चीफ एडिटर डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता नवभारत के समूह संपादक श्रीकांत चतुर्वेदी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जी न्यूज के सीनीयर स्पेशल कॉरस्पोंडेंट पुष्पेंद्र वैद्य, दैनिक सुबह सवेरे के संपादक हेमंत पाल, नगर निगम उदयपुर के उप महापौर पारस सिंघवी, ऐजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के अलावा डूगरपुर नगर परिषद के सभापति अमृत कलासुआ थे।
ऐजेआई के राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह मे देश भर के पत्रकारों का सम्मान
