कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे – श्री मेवाड़

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

गवारड़ी में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर
राजसमंद 12 जनवरी। रेलमगरा के गवारड़ी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पहुंचे नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने आमजन को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक मेवाड़ ने क्षेत्र के होनहार बच्चों और अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ पान आसान हुआ है और सरकार अब गाँव-गाँव योजनाओं का लाभ देने जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील कर कहा कि इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में कोई कमी न रहे।
उन्होंने शिविर में मौके पर ही लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना, जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। शिविर में पहुंचे लोगों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!