राजसमंद : राहत लेकर आई रीछेड़ में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

कलक्टर ने मौके पर ही किया समस्याओं का समाधान
गांव में ही किया रात्रि विश्राम, सुबह गांव का निरीक्षण कर आमजन से मिले, समस्याएं जानी
राजसमंद। जिले के कुंभलगढ़ उपखंड के रीछेड़ में जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल ने गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल में स्थानीय जन समुदाय की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान की। रात्रि चौपाल का उद्देश्य जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका त्वरित समाधान करना था। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में लोग पेयजल, विद्युत सप्लाई, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, राशन कार्ड में त्रुटि सुधारने, राजस्व रिकार्ड सुधारने सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें लेकर उपस्थित हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए और जलापूर्ति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। रात्रि चौपाल से ग्रामीणों में आशा और विश्वास का संचार हुआ।
सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विषयों पर भी चौपाल में चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए भी कलक्टर ने निर्देशित किया।
इस रात्रि चौपाल ने जिला प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत संवाद की स्थापना की। कलेक्टर की तत्परता और समस्या समाधान की प्रतिबद्धता ने लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि उनकी समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की चौपालें न केवल प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाती हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रात्रि चौपाल में एडीएम नरेश बुनकर, जिप सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, एसडीओ उपेंद्र शर्मा, डीएसपी ज्ञानेंद्र सिंह सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थितरहे।
गांव में ही रात्रि विश्राम किया, सुबह निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
रात्रि चौपाल के बाद कलक्टर ने गांव में ही रात्रि विश्राम किया और सुबह निरीक्षण पर निकल पड़े। उन्होंने रीछेड गांव की गलियों में घूम कर आम लोगों से पेयजल सप्लाई, विद्युत सप्लाई सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी कलेक्टर को अपने बीच पाकर उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे जिन्हें कलक्टर ने समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर गांव में सुबह पानी भर रही महिलाओं से भी मिले और उनकी समस्याएं जानी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय की आम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने गांव में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों को मौके पर जाकर देखा और जिला परिषद सीईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!