अग्रवाल महासभा में नई नियुक्तियांःसुशील कंदोई बने भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष, संगीता अग्रवाल को महिला प्रकोष्ठ की कमान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से भीलवाड़ा जिला इकाई में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने सुशील कंदोई को भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष तथा संगीता अग्रवाल को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रदेश महामंत्री संजय निमोदिया ने बताया कि दोनों नियुक्तियां उनकी अनुशंसा पर की गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुशील कंदोई एवं संगीता अग्रवाल अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिले में महासभा की गतिविधियों का विस्तार होगा तथा सामाजिक सेवा, समाज की एकजुटता और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!