नरेंद्र बने पंचायत समिति सदस्य, मांगीलाल घासा सरपंच निर्वाचित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पंचायत उपचुनाव
उदयपुर, 11 जनवरी। पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर निर्वाचन को लेकर उपचुनाव प्रक्रिया गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में संपन्न हुई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने बताया कि फलासिया पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 के सदस्य पद को लेकर हुए चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नरेंद्र वडेरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी बंशीलाल को 197 मतों से हराया। नरेंद्र को 1187 मत, भाजपा के कालुलाल को 90 तथा निर्दलीय प्रत्याशी बंशीलाल को 990 वोट प्राप्त हुए।
इसी प्रकार मावली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत घासा में सरपंच पद को लेकर हुई निर्वाचन प्रक्रिया में मांगीलाल मेघवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेशकुमार खटीक को 1655 मतों से पराजित किया। झाडोल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत थोबावाड़ा में तखतसिंह उपसरपंच निर्वाचित हुए। इसके अलावा फलासिया पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अंबासा के वार्ड 2 में अशोक व वार्ड 6 में रेणुबाला, कुराबड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुलावास के वार्ड 1 में कालु, सायरा की ग्राम पंचायत रोयड़ा में वार्ड 5 में गहरीलाल, रावछ के वार्ड 2 में मोतीलाल, गिर्वा की ग्राम पंचायत टिडी के वार्ड 11 में अंबु मीणा, झाडोल की ग्राम पंचायत नैनवास के वार्ड 6 में सुरेशकुमार, फलासिया की ग्राम पंचायत सोम के वार्ड 6 में वेसाती तथा कोटड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तिलोई के वार्ड 1 में मानाराम वार्डपंच निर्वाचित हुए। फलासिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत आजरोली खास के वार्ड 1 और खेरवाड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कातर के वार्ड 1 के पंच के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं होने से दोनों पद रिक्त रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!